Home Breaking News MP Elections 2023: अमर उजाला का चुनावी रथ भिंड पहुंचा, आम लोगों के साथ हुई ‘चाय पर चर्चा’

MP Elections 2023: अमर उजाला का चुनावी रथ भिंड पहुंचा, आम लोगों के साथ हुई ‘चाय पर चर्चा’

0
MP Elections 2023: अमर उजाला का चुनावी रथ भिंड पहुंचा, आम लोगों के साथ हुई ‘चाय पर चर्चा’

[ad_1]

MP Elections 2023: Satta Ka Sangram at Bhind Chai par Charcha Coverage update in hindi

भिंड में चाय पर चर्चा
– फोटो : अमर उजाला

विस्तार


मध्यप्रदेश के मुरैना से शुरू हुई अमर उजाला की चुनावी यात्रा आज (27 अक्तूबर) भिंड पहुंच गई है। अमर उजाला ने आम लोगों से सुबह की चाय के साथ चुनावी मुद्दों पर चर्चा की और क्षेत्र की समस्याओं को समझा। अमर उजााल के सियासी मंच ‘सत्ता के संग्राम’ में लोगों ने खुलकर अपनी बात रखी।

अमर उजाला से चर्चा में मनीष किशोर ने कहा कि सारे नेता जब आते हैं तो दमदारी से केवल घोषणाएं होती हैं। जनता को लगता है कि पांच साल ऐसे ही चला जाएगा। मनीष आगे कहते हैं कि भर्तियां जो हो रही हैं, उनमें घोटाले हो रहे हैं। राजेश गुप्ता कहते हैं कि मतदान करना चाहिए। आम वोटर्स को काम चाहिए होते हैं। लेकिन व्यवस्थाएं ठीक नहीं हैं। भिंड में स्वास्थ्य बहुत बड़ी समस्या है। यहां डॉक्टर नहीं हैं, शिक्षा के लिए बच्चों को बाहर जाना पड़ता है। इग्लिंश मीडियम स्कूल नहीं हैं।

 शिवप्रताप सिंह कहते हैं कि भिंड में स्वास्थ्य व्यवस्था का काफी बुरा हाल है, प्रसूताएं अस्पताल के गेट पर डिलीवरी करने के लिए मजबूर हैं। 

जगत बहादुर कहते हैं कि लोग जातिगत समीकरणों को ध्यान में रखकर वोट देते हैं, न कि मुद्दों को ध्यान में रखकर, इसलिए क्षेत्र का विकास नहीं हो पा रहा है।संजय पाठक कहते हैं कि नेता सिर्फ वादे करते हैं। लेकिन क्षेत्र का विकास नहीं हो रहा है।

 

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here