[ad_1]

महेंद्र सिंह धोनी
– फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
भारत के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी को क्रिकेट के मैदान पर एक कुशल रणनीतिज्ञ के रूप में जाना जाता है। हालात चाहे कितने भी मुश्किल क्यों न हों, धोनी किसी न किसी तरह सब कुछ आसानी से मैनेज कर लेते हैं। हालांकि, ऐसा लगता है कि यह सिर्फ क्रिकेट के मैदान तक ही सीमित नहीं है। वास्तविक जीवन में धोनी रिश्तों पर भी सलाह देते हैं। माही का एक वीडियो वायरल हुआ है जिसमें वह युवाओं को रिलेशनशिप को लेकर सलाह देते हुए नजर आए हैं।
वायरल वीडियो में धोनी को एक कार्यक्रम के दौरान बातचीत करते हुए देखा गया। वह दर्शकों के सवालों का जवाब दे रहे थे। धोनी ने अपने सभी कुंवारे प्रशंसकों को रिश्ते के बारे में कुछ सलाह दी। धोनी ने कहा, ”किसी को ढूंढिए। अगर उनके साथ वास्तव में खुश हैं तो कृपया शादी कर लिजिए। बैचलर्स, जिनकी गर्लफ्रेंड है उनकी एक गलतफहमी होती है जो मैं इस जवाब को खत्म करके साफ करना चाहूंगा। ये मत सोचना कि मेरी वाली अलग है।”
🤣🤣@msdhoni pic.twitter.com/D2Sg4WIUXt
— Raghu (@meerkali7781) October 26, 2023
[ad_2]
Source link