Home Breaking News PAK vs SA: वनडे विश्व कप 2023 के सबसे रोमांचक मुकाबले में हारा पाकिस्तान, सेमीफाइनल की उम्मीदें लगभग खत्म

PAK vs SA: वनडे विश्व कप 2023 के सबसे रोमांचक मुकाबले में हारा पाकिस्तान, सेमीफाइनल की उम्मीदें लगभग खत्म

0
PAK vs SA: वनडे विश्व कप 2023 के सबसे रोमांचक मुकाबले में हारा पाकिस्तान, सेमीफाइनल की उम्मीदें लगभग खत्म

[ad_1]

PAK vs AUS ODI WC 2023 Match Highlights and Scorecard Updates as South Africa wins thriller against Pakistan

पाकिस्तान बनाम दक्षिण अफ्रीका
– फोटो : अमर उजाला

विस्तार


वनडे विश्व कप 2023 के 26वें मैच में पाकिस्तान को दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा। यह इस टूर्नामेंट का अब तक का सबसे रोमांचक मुकाबला रहा और अंत में दक्षिण अफ्रीका ने एक विकेट से जीत हासिल की। लगातार चौथे मैच में हार के साथ पाकिस्तान की टीम सेमीफाइनल की रेस से लगभग बाहर हो चुकी है। वहीं, दक्षिण अफ्रीका की टीम पांचवीं जीत के साथ अंक तालिका में शीर्ष पर आ गई है।

पाकिस्तान ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 46.4 ओवर में सभी विकेट खोकर 270 रन बनाए थे। इसके जवाब में दक्षिण अफ्रीका ने 47.2 ओवर में नौ विकेट खोकर 271 रन बना लिए और एक विकेट से मैच अपने नाम किया। पाकिस्तान के लिए बल्ले से सउद शकील ने 52 और बाबर आजम ने 50 रन बनाए। शादाब खान ने भी 43 रन का योगदान दिया। दक्षिण अफ्रीका के तबरेज शम्सी ने चार और मार्को यानसेन ने तीन विकेट लिए। गेराल्ड कोइत्जे को दो विकेट मिले। दक्षिण अफ्रीका के लिए एडेन मार्करम ने 91 और डेविड मिलर ने 29 रन बनाए। पाकिस्तान के शाहीन अफरीदी ने तीन विकेट लिए। हारिस रऊफ, मोहम्मद वसीम और उसामा मिर को दो-दो विकेट मिले।

इस मैच में जीत के साथ दक्षिण अफ्रीका की टीम अंक तालिका में शीर्ष पर पहुंच गई है। वहीं, पाकिस्तान के लिए सेमीफाइनल के दरवाजे लगभग बंद हो चुके हैं। पाकिस्तान को इस विश्व कप में लगातार चौथी हार झेलनी पड़ी है। अब अपने बाकी सभी मैच जीतने पर भी बाबर आजम की टीम के पास अधिकतम 10 अंक होंगे और यह टीम सेमीफाइनल खेलने के लिए किस्मत के भरोसे होगी।

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here