Home Breaking News Politics: ‘BJP विपक्ष को डराने का काम कर रही, एक दिन उन्हें भी भुगतना होगा’; ED की कार्रवाई पर खरगे की चेतावनी

Politics: ‘BJP विपक्ष को डराने का काम कर रही, एक दिन उन्हें भी भुगतना होगा’; ED की कार्रवाई पर खरगे की चेतावनी

0
Politics: ‘BJP विपक्ष को डराने का काम कर रही, एक दिन उन्हें भी भुगतना होगा’; ED की कार्रवाई पर खरगे की चेतावनी

[ad_1]

Politics: Mallikarjun Kharge says Raids during election it has never happened

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे।
– फोटो : अमर उजाला

विस्तार


देश के पांच राज्यों में चुनाव की तारीखों का एलान हो चुका है। मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, तेलंगाना, मिजोरम और राजस्थान में इस बाबत सरगर्मियां तेज हैं। इस बीच, राजस्थान में ईडी की हालिया छापेमारी को लेकर विवाद तेज हो गया है। विपक्षी पार्टियां पहले से ही मोदी सरकार पर केंद्रीय एजेंसियों के दुरुपयोग का आरोप लगाती रही हैं। अब इस ताजा कार्रवाई को लेकर कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे भड़क गए हैं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस इन छापेमारी से नहीं डरेगी और एक दिन भाजपा को भी इसे झेलना पड़ेगा। 

खरगे ने आगे कहा कि ‘वे (बीजेपी) गहलोत के चुनाव को बर्बाद करना चाहते हैं और कांग्रेस कार्यकर्ताओं और नेताओं को डराना चाहते हैं। वह ऐसा हमेशा करते हैं लेकिन हम इससे नहीं डरेंगे और इसका मजबूती से सामना करेंगे। वह जो भी कर रहे हैं, वह सही नहीं है। हम 50 सालों से राजनीति कर रहे हैं लेकिन चुनाव के दौरान कभी भी ईडी, सीबीआई की छापेमारी नहीं हुई। लेकिन आज हो रही है क्योंकि वह सीएम से डरे हुए हैं लेकिन एक दिन उन्हें भी इसे झेलना पड़ेगा।’

गहलोत ने भी लगाया था भाजपा सरकार पर आरोप

इससे पहले, शुक्रवार को राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने भी भाजपा सरकार पर हमला बोला था। उन्होंने आरोप लगाया था कि भाजपा गुंडागर्दी कर रही है। केंद्र सरकार ने जांच एजेंसियों के माध्यम से देश में आतंक पैदा कर दिया है।  गहलोत ने देश के हालात को चिंताजनक बताते हुए कहा था कि भाजपा को लोकतंत्र में अपनी नीतियों, व्यवहार और सिद्धांतों के माध्यम से लोगों का दिल जीतने की कोशिश करनी चाहिए लेकिन वह ‘गुंडागर्दी’ का सहारा ले रही है।






[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here