Home Sports World Cup के बाद खत्म हो रहा है राहुल द्रविड़ का कार्यकाल, कौन होगा अगला कोच? दिग्गज बैटर रेस में आगे

World Cup के बाद खत्म हो रहा है राहुल द्रविड़ का कार्यकाल, कौन होगा अगला कोच? दिग्गज बैटर रेस में आगे

0
World Cup के बाद खत्म हो रहा है राहुल द्रविड़ का कार्यकाल, कौन होगा अगला कोच? दिग्गज बैटर रेस में आगे

[ad_1]

नई दिल्ली. टीम इंडिया अभी वर्ल्ड कप 2023 में उतर रही है. रोहित शर्मा की कप्तानी में टीम ने अब तक खेले सभी 5 मैच जीते हैं और टीम टेबल में टॉप पर है. कोच राहुल द्रविड़ का कार्यकाल वर्ल्ड कप के बाद खत्म हो रहा है. ऐसे में आईसीसी टूर्नामेंट के बाद टीम को नया कोच मिल सकता है. यदि द्रविड़ फिर से कोच नहीं बनते हैं, तो वीवीएस लक्ष्मण नए कोच बनने की रेस में सबसे आगे हैं. मालूम हो कि एनसीए के हेड लक्ष्मण को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 5 मैच की टी20 सीरीज के दौरान भारतीय टीम की कोचिंग की जिम्मेदारी मिल सकती है. यह सीरीज वर्ल्ड कप के खत्म होने तुरंत बाद होनी है.

बीसीसीआई के सूत्र ने न्यूज एजेंसी पीटीआई से कहा, राहुल द्रविड़ ने जब भी ब्रेक लिया है, तो वीवीएस लक्ष्मण हमेशा प्रभारी रहे हैं. वर्ल्ड कप के तुरंत बाद होने वाली सीरीज में भी ऐसा ही जारी रहने की उम्मीद है. अगर नए कोच के लिए आवेदन मंगवाए जाते हैं, तो लक्ष्मण काफी मजबूत दावेदार होंगे. क्योंकि बीसीसीआई ने एक मॉडल तैयार बनाया है, जहां एनसीए के हेड और सारी व्यवस्था की जानकारी रखने वाले व्यक्ति को इसके लिए तैयार किया जाता है.

फिर से आवेदन करना होगा
वर्ल्ड कप के साथ कोच राहुल द्रविड़ का कार्यकाल खत्म हो जाएगा. बीसीसीआई के पास विकल्प होगा कि वह इस पूर्व भारतीय कप्तान से आवेदन का आग्रह करे, क्योंकि नियमों के अनुसार इस पद के लिए फिर से आवेदन मंगाने होंगे. यह देखना रोचक होगा कि 51 साल के द्रविड़ कोच के रूप में आगे रहना चाहते हैं या नहीं. संभावना है कि आईपीएल में दिल्ली कैपिटल्स और राजस्थान रॉयल्स जैसी टीमों को कोचिंग दे चुके द्रविड़ टी20 लीग में वापसी कर सकते हैं.

World Cup के बाद खत्म हो रहा है राहुल द्रविड़ का कार्यकाल, कौन होगा अगला कोच? दिग्गज बैटर रेस में आगे

सूर्यकुमार को मिल सकती है कमान
वर्ल्ड कप के दौरान भारतीय खिलाड़ियों को 10 हजार किमी का ट्रेवल करना पड़ेगा. इस कारण ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ होने वाली सीरीज के लिए सूर्यकुमार यादव को छोड़कर सभी को आराम दिया जा सकता है. सूर्या को टीम की कमान मिल सकती है. ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टी20 टीम में उन खिलाड़ियों को शामिल किया जा सकता है, जो वेस्टइंडीज और आयरलैंड के खिलाफ सीरीज के अलावा एशियन गेम्स की टीम का हिस्सा थे.

IND vs ENG: पूर्व चैंपियन ने कहा- अश्विन को इंग्लैंड के खिलाफ मिल सकता है मौका, सिराज को बाहर करो, वजह भी बताई

रोहित शर्मा, विराट कोहली, केएल राहुल और जसप्रीत बुमराह जैसे खिलाड़ियों को ब्रेक दिए जाने की संभावना है, जिससे कि वे दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ होने वाली सीरीज के लिए तरोताजा हो सकें, जहां भारत को 3 टी20, 3 वनडे और 2 टेस्ट खेलने हैं. ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 5 मैच की टी20 सीरीज विशाखापत्तनम में 23 नवंबर को शुरू होगी. अगर वीवीएस लक्ष्मण को कोच जिम्मेदारी सौंपी जाती है, तो सितांशु कोटक बल्लेबाजी कोच होंगे.

Tags: Rahul Dravid, Team india, Vvs laxman, World cup 2023

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here