[ad_1]
जॉन अब्राहम
जॉन अब्राहम बॉलीवुड के मशहूर अभिनेता हैं। लीड एक्टर के रूप में वह कई फिल्मों में नजर आ चुके हैं। हीरो के तौर पर बहुत सी फिल्मों में दिखने वाले जॉन को निगेटिव रोल से कोई परेशानी नहीं होती। जब भी उन्हें दमदार कहानी मिलती है, वह इस तरह के रोल को जरूर स्वीकार करते हैं। इस साल रिलीज हुई फिल्म पठान में भी वह नकारात्मक भूमिका में दिखे थे।
संजय दत्त
फिल्म रॉकी से अपनी शुरुआत करने वाले संजय दत्त कई रोमांटिक फिल्मों में लीड एक्टर के रूप में काम कर चुके हैं। एक्शन के अलावा वह कॉमेडी से भी लोगों का दिल जीत चुके हैं। उम्र के इस पड़ाव पर आने के बाद अभिनेता अब नकारात्मक भूमिकाओं में ही ज्यादातर नजर आते हैं। केजीएफ चैप्टर 2 में उनके किरदार को काफी पसंद किया गया था।
टाइगर श्रॉफ
टाइगर श्रॉफ बॉलीवुड के उभरते हुए सितारों में से एक हैं। अपने एक्शन और डांस के लिए मशहूर टाइगर करियर के शुरुआती दौर में प्रयोग करने से पीछे नहीं हटते हैं। यही वजह है कि उन्होंने फिल्म वॉर में निगेटिव रोल प्ले किया था। फिल्म में उनकी एक्टिंग काफी पसंद की गई थी।
बॉबी देओल
[ad_2]
Source link