Home Breaking News Assembly Election Live: ‘मैं अच्छा हिंदू हूं, लेकिन…’, दिग्विजय सिंह ने राम मंदिर को लेकर कही बड़ी बात

Assembly Election Live: ‘मैं अच्छा हिंदू हूं, लेकिन…’, दिग्विजय सिंह ने राम मंदिर को लेकर कही बड़ी बात

0
Assembly Election Live: ‘मैं अच्छा हिंदू हूं, लेकिन…’, दिग्विजय सिंह ने राम मंदिर को लेकर कही बड़ी बात

[ad_1]

03:26 PM, 29-Oct-2023

राहुल गांधी ने राजनांदगांव में लोगों को संबोधित किया

राजनांदगांव में राहुल गांधी ने जनसभा में कहा कि पांच साल पहले, भूपेश बघेल, मैंने और पार्टी के वरिष्ठ नेताओं ने छत्तीसगढ़ के लोगों के लिए तीन-चार प्राथमिकताएं तय की थी। जिनमें किसानों की कर्ज माफी, धान की कीमत 2500 प्रति क्विंटल तय की गई थी लेकिन आज किसानों को धान के लिए 2640 रुपये प्रति क्विंटल का दाम मिल रहा है। 

03:22 PM, 29-Oct-2023

भोपाल में अपने एक बयान में दिग्विजय सिंह ने कहा कि ‘मैं सनातन धर्म का पालन करता हूं और एक अच्छा हिंदू हूं। लेकिन राजनीति में धर्म का इस्तेमाल करना प्रतिबंधित है। राम मंदिर के निर्माण में शिवराज सिंह चौहान ने एक लाख रुपये दिए हैं, जबकि मैंने 1.11 लाख रुपये दिए हैं। मैंने ये चेक पीएम मोदी को भेजा था कि वह इसे ट्रस्ट के पास जमा करा दें, लेकिन उन्होंने इसे मुझे वापस कर दिया और कहा कि वह खुद इसे ट्रस्ट में जमा करा दें। अब मैं इसे जमा कराऊंगा।’

02:16 PM, 29-Oct-2023

अजहरुद्दीन बोले- जीत की पूरी कोशिश करेंगे

तेलंगाना विधानसभा चुनाव में जुबली हिल्स सीट से कांग्रेस उम्मीदवार और पूर्व क्रिकेटर मोहम्मद अजहरुद्दीन ने कहा कि वह जीतने के लिए आक्रामक बल्लेबाजी और सही क्षेत्ररक्षण करेंगे। यह नई पिच है। जुबली हिल्स सीट पर फिलहाल बीआरएस का कब्जा है। भारतीय टीम के पूर्व कप्तान ने कहा कि वह अपने गृह राज्य से चुनाव लड़ने और तेलंगाना के लोगों के लिए कुछ करने के उत्सुक हैं। अजहरुद्दीन ने कहा कि वह अपने राज्य से टिकट पाकर बहुत खुश हैं और कहा कि वह चुनाव में जीत के लिए पूरी कोशिश करेंगे। 

01:24 PM, 29-Oct-2023

शिवराज सिंह चौहान ने प्रियंका गांधी पर साधा निशाना

सीएम शिवराज सिंह चौहान ने कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी पर निशाना साधते हुए कहा कि प्रियंका गांधी वाड्रा एमपी आकर लगातार झूठ बोल रही हैं लेकिन उन्होंने एक सच बोला है कि उनके पिता ने अमेठी में विकास नहीं किया। प्रियंका गांधी ने स्वीकार किया कि कांग्रेस ने विकास नहीं किया और सिर्फ भाजपा सरकार ने ही विकास कार्य किए हैं। 

01:20 PM, 29-Oct-2023

अमित शाह ने राजा भोज को दी श्रद्धांजलि

गृहमंत्री अमित शाह ने एमपी पहुंचकर राजा भोज को दी श्रद्धांजलि

 

12:25 PM, 29-Oct-2023

जेपी नड्डा ने सीएम बघेल पर साधा निशाना

भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा रविवार को छत्तीसगढ़ के दौरे पर हैं। रायपुर में एक जनसभा को संबोधित करते हुए जेपी नड्डा ने कहा कि भूपेश बघेल कहते थे कि वह शराब पर प्रतिबंध लगाएंगे लेकिन उन्होंने इसमें घोटाला किया। खनन में घोटाला हुआ, रेत में, नौकरियों में घोटाला हुआ। वह एक घोटाला सीएम हैं।

10:46 AM, 29-Oct-2023

सागर  संभाग की 26 सीटों पर आज अमित शाह करेंगे मंथन

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह आज एमपी दौरे पर है। वह रविवार को सुबह करीब 11 बजे खजुराहो पहुंचेंगे और वहां भाजपा पदाधिकारियों की संभागीय बैठक में शामिल होंगे। इस बैठक में सागर संभाग की 26 सीटों पर जीत की रणनीति बनाने पर मंथन हो सकता है। 

10:28 AM, 29-Oct-2023

Assembly Election Live: ‘मैं अच्छा हिंदू हूं, लेकिन…’, दिग्विजय सिंह ने राम मंदिर को लेकर कही बड़ी बात

बंगलूरू स्नातक सीट से रामोजी गौड़ा, बंगलूरू शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र से पुत्तन्ना, दक्षिण पश्चिम शिक्षक सीट से के के मंजूनाथ, दक्षिण पूर्व शिक्षक सीट से डीटी श्रीनिवास और उत्तर पूर्वी स्नातक सीट से डॉ. चंद्रशेखर बी पाटिल को उम्मीदवार बनाया है। 

 



[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here