[ad_1]
Israel Hamas war latest: इजरायल अपने 1400 लोगों की मौत और तरीब 250 लोगों को बंधक बनाने का इंतकाम इस कदर लेगा ये दरिंदगी करने में नया रिकॉर्ड बनाने वाले आतंकवादी संगठन हमास के दरिंंदों ने भी नहीं सोचा होगा. हैवानियत का नया चेहरा दिखाते हुए हमास (Hamas) के आतंकवादियों ने जिस तरह छोटे छोटे बच्चों, महिलाओं और बुजुर्गों को गोलियो से भून दिया. अब उसका बदला इजरायल गिन गिन के ले रहा है. इजरायल की सेना और फौजियों ने बमबारी करके गाजा पट्टी को पाट दिया है. ऐसे में हमास अब सीजफायर के लिए कभी यूएन से गुहार लगा रहा है. तो कभी रूस की गोद में बैठकर गिड़गिड़ा रहा है.
यूएन में वोटिंग से क्यों एबसेंट रहा भारत?
भारत ने संयुक्त राष्ट्र महासभा (UNGA) के उस प्रस्ताव में हुई वोटिंग में हिस्सा नहीं लिया. इस प्रस्ताव में इजरायल-हमास युद्ध में तत्काल मानवीय संघर्ष विराम का आह्वान किया गया था. इस प्रस्ताव पर हुए मतदान में अनुपस्थित रहने के अपने फैसले के बारे में बताते हुए भारत ने स्पष्ट किया है कि इस प्रस्ताव में हमास का कहीं कोई जिक्र नहीं है. ऐसे में संयुक्त राष्ट्र संघ को आतंकवाद के खिलाफ स्पष्ट संदेश भेजने की जरूरत है.
.
[ad_2]
Source link