[ad_1]
01:13 PM, 28-Oct-2023
गाजा में मोबाइल-इंटरनेट सेवाएं बंद कर चुका है इस्राइल
इस्राइल सेना के मुख्य प्रवक्ता ने शनिवार सुबह मीडिया ब्रीफिंग में कहा कि इस्राइली वायु सेना और जमीनी सेना ने गाजा पट्टी में अभियान और तेज कर दिया है। इसके अलावा, इस्राइल ने गाजा में इंटरनेट और मोबाइल फोन सेवाओं को भी निलंबित कर दिया है, जिससे अब गाजा के लोगों का बाहरी दुनिया से संपर्क टूट गया है। पढ़ें पूरी खबर…
12:53 PM, 28-Oct-2023
डब्लूएचओ महानिदेशक ने जाहिर की चिंता
विश्व स्वास्थ्य संगठन के महानिदेशक टेड्रोस एडनोम घेबियस ने बताया कि इंटरनेट और मोबाइल सुविधा निलंबित हो जाने के कारण संस्थान अपने कर्मियों और स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं से संपर्क स्थापित नहीं कर पा रही है। उन्होंने सभी नागरिकों की तत्काल सुरक्षा और पूर्ण मानवीय पहुंच का आह्वान किया है। एक्स पर घेब्रेयसस ने कहा कि हमने गाजा में अपने कर्मचारियों और स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं सहित अन्य मानवीय सहयोगियों के साथ संपर्क खो दिया है। इस कार्रवाई से मुझे लोगों की सुरक्षा को लेकर चिंता है। हम सभी नागरिकों की तत्काल सुरक्षा और पूर्ण मानवीय पहुंच का आग्रह करते हैं।
12:31 PM, 28-Oct-2023
ब्रिटिश विदेश मंत्री बोले- युद्धविराम से स्थिति ठीक नहीं होने वाली
ब्रिटेन के विदेश मंत्री जेम्स क्लेवरली ने कहा है कि इस्राइल-हमास संघर्ष में युद्धविराम की मांग लागू होने से भी कुछ नहीं होने वाला। उन्होंने कहा कि हम इस्राइल को शांतिपूर्ण और सुरक्षित देखना चाहते हैं। लेकिन यह तय नहीं है कि हमास खुद युद्धविराम की बात मानेगा या नहीं। उन्होंने कहा कि यह नहीं भूलना चाहिए कि ये जंग हमास की तरफ से शुरू की गई थी।
12:07 PM, 28-Oct-2023
पैराग्लाइडर्स के जरिए इस्राइल में आतंकी भेजने के साजिशकर्ता की मौत
इस्राइल-हमास संघर्ष को तीन हफ्ते हो चुके हैं। दोनों ही तरफ से अब तक यह टकराव नहीं रुका है। हमास के हमले में इस्राइल के 1400 से ज्यादा नागरिकों की मौत हुई है। वहीं, गाजा पट्टी पर इस्राइली वायुसेना के हमले में करीब 7500 से ज्यादा की जान गई है। इस्राइल की तरफ से गाजा पट्टी पर ऐसे ही एक हमले में हमास आतंकी असेम अबु रकाबा की मौत हो गई है। बताया गया है कि रकाबा हमास की उस यूनिट का प्रमुख था, जिसने इस्राइल में पैराग्लाइडर्स के जरिए आतंकियों को सीमापार कराने की साजिश रची थी। पढ़ें पूरी खबर…
11:45 AM, 28-Oct-2023
इस्राइल ने कहा- यमन के हूती विद्रोहियों ने दागी मिसाइल
इस्राइल ने दावा किया है कि 27 अक्तूबर की रात को यमन के ईरान समर्थित हूती विद्रोहियों ने इस्राइल पर हमले की कोशिश की। हालांकि, उनकी तरफ से दागी गई क्रूज मिसाइल इस्राइल के मिस्र से लगते बॉर्डर के पास टकराई, जिसमें मिस्र के छह सैन्यकर्मी घायल हो गए।
11:33 AM, 28-Oct-2023
Israel Hamas War LIVE: इस्राइल का दावा- उत्तरी गाजा में 150 से ज्यादा अंडरग्राउंड सुरंगों को बनाया निशाना
Israel Hamas War News in Hindi: इस्राइल और हमास के बीच संघर्ष को अब तीन हफ्ते बीत चुके हैं। इस बीच गाजा पट्टी में छिपे आतंकियों को मारने के लिए इस्राइल की वायुसेना का अभियान जारी है। बीते 21 दिनों में दोनों तरफ से नौ हजार से ज्यादा लोगों की जान जा चुकी है। जहां इस्राइल पर हमास के हमले में 1400 से ज्यादा लोगों की मौत हुई, तो वहीं गाजा पट्टी में इस्राइली एयरस्ट्राइक में 7500 हजार के करीब जानें गईं हैं। इस बीच इस्राइल ने दावा किया है कि उसने शुक्रवार रात को बमबारी में गाजा में 150 से ज्यादा अंडरग्राउंड सुरंगों को निशाना बनाया। पढ़ें इस्राइल-हमास संघर्ष से जुड़े अपडेट्स…
[ad_2]
Source link