Home Breaking News Punjab Police: आतंकवादी मॉड्यूल का भंडाफोड़, चार आरोपियों की गिरफ्तारी के साथ छह पिस्तौल व 275 कारतूस बरामद

Punjab Police: आतंकवादी मॉड्यूल का भंडाफोड़, चार आरोपियों की गिरफ्तारी के साथ छह पिस्तौल व 275 कारतूस बरामद

0
Punjab Police: आतंकवादी मॉड्यूल का भंडाफोड़, चार आरोपियों की गिरफ्तारी के साथ छह पिस्तौल व 275 कारतूस बरामद

[ad_1]

Punjab Police busts terrorist module, arrests four accused and recovers six pistols

सांकेतिक तस्वीर
– फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार


पंजाब पुलिस ने प्रतिबंधित खालिस्तान समर्थक समूह बब्बर खालसा इंटरनेशनल के चार गुर्गों की गिरफ्तारी के साथ एक आतंकी मॉड्यूल का भंडाफोड़ किया है। पुलिस महानिदेशक गौरव यादव ने कहा कि आतंकी मॉड्यूल को उसके आकाओं ने हत्या करने का काम सौंपा था। पुलिस ने उनके पास से छह पिस्तौल और 275 कारतूस भी बरामद किए हैं।

पुलिस महानिदेशक गौरव यादव ने एक्स पर पोस्ट करते हुए कहा कि पंजाब पुलिस के लिए यह एक बड़ी सफलता है जिसमें आतंकवादी मॉड्यूल का भंडाफोड़ हुआ है। पुलिस टीम ने संगठन बीकेआई के चार गुर्गों को गिरफ्तार किया है। राज्य पुलिस प्रमुख ने कहा कि मॉड्यूल को पाकिस्तान स्थित आतंकवादी हरविंदर रिंडा का साथ था जो उन्हें इंटर-सर्विसेज इंटेलिजेंस की मदद से साजो-सामान की सहायता प्रदान कर रहा था। उन्होंने कहा कि पाकिस्तान से हथियारों की तस्करी के लिए ड्रोन का इस्तेमाल किया जाता था।

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here