Home Sports Sheetal Devi: हाथ नहीं, पैरों से चलाए तीर और जीत लाईं गोल्ड, शीतल को अब आनंद महिंद्रा देंगे खास तोहफा

Sheetal Devi: हाथ नहीं, पैरों से चलाए तीर और जीत लाईं गोल्ड, शीतल को अब आनंद महिंद्रा देंगे खास तोहफा

0
Sheetal Devi: हाथ नहीं, पैरों से चलाए तीर और जीत लाईं गोल्ड, शीतल को अब आनंद महिंद्रा देंगे खास तोहफा

[ad_1]

Anand Mahindra Gift to Sheetal Devi: कमियां सब में होती हैं, लेकिन उन्हें ताकत बना लेना कोई-कोई ही कर पाता है. ताकत भी ऐसी कि दुनिया देखे. देश का नाम ऊंचा हो. प्रधानमंत्री से लेकर देश-दुनिया की बड़ी-बड़ी दिग्गज हस्तियां आपका जिक्र करें, तारीफ करें. कुछ ऐसी ही कहानी है शीतल देवी (Sheetal Devi) की. शीतल ने एशियन पैरा गेम्स में गोल्ड जीतकर इतिहास रचा है. अब देश के जाने-माने बिजनेसमैन आनंद महिंद्रा (Anand Mahindra) ने उन्हें खास तोहफा देने का ऐलान किया है.

16 साल की शीतल ने जीते 2 गोल्ड मेडल

भुजाहीन तीरंदाज शीतल देवी एशियाई पैरा खेलों (Asian Para Games) में एक ही सत्र में 2 गोल्ड मेडल जीतने वाली पहली भारतीय महिला बन गईं. भारत ने इन खेलों में इतिहास रचते हुए कुल 111 पदक जीते. शीतल ने महिलाओं के व्यक्तिगत कंपाउंड वर्ग में शुक्रवार को शीर्ष स्थान हासिल किया. जम्मू कश्मीर की 16 वर्ष की शीतल अपने पैरों से तीर चलाती हैं. इससे पहले उन्होंने कंपाउंड मिश्रित वर्ग में स्वर्ण और महिला युगल में रजत जीता था.

आर्मी कैंप में मिली थीं, सेना ने लिया गोद

किश्तवाड़ के दूरस्थ इलाके में सैन्य कैंप में पाईं गईं शीतल को भारतीय सेना ने बचपन में गोद ले लिया था. जुलाई में उन्होंने पैरा विश्व तीरंदाजी चैम्पियनशिप में सिंगापुर की अलीम नूर एस को 144-142 से हराकर स्वर्ण पदक जीता था. उनसे जुड़ा एक वीडियो अब काफी वायरल भी हो रहा है. उसी को रीपोस्ट करते हुए आनंद महिंद्रा ने अब शीतल को स्पेशल गिफ्ट देने का फैसला किया है.

 

महिंद्रा देंगे खास तोहफा

महिंदा ग्रुप के चेयरमैन आनंद महिंद्रा ने एक्स पर लिखा, ‘मैं अपने जीवन में कभी भी छोटी-मोटी समस्याओं के बारे में शिकायत नहीं करूंगा. शीतल देवी आप हम सभी के लिए एक शिक्षक हैं. प्लीज हमारी रेंज में से कोई भी कार चुनें और हम इसे आपको गिफ्ट करेंगे. इसे आपके इस्तेमाल के लिए कस्टमाइज करेंगे.’



[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here