[ad_1]
Cricket World Cup 2023: नीदरलैंड और बांग्लादेश के बीच वर्ल्ड कप 2023 का मुकाबला कोलकाता के ईडन गार्डंस मैदान पर खेला जा रहा है. नीदरलैंड के कप्तान स्कॉट एडवडर्स ने बांग्लादेश के खिलाफ वर्ल्ड कप 2023 के मैच में शनिवार को टॉस जीतकर बल्लेबाजी का फैसला किया. टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए नीदरलैंड की टीम 50 ओवर में 229 रनों पर ढेर हो गई.
नीदरलैंड की टीम 229 रनों पर ढेर
बांग्लादेश की टीम को इसी के साथ ही जीत के लिए 230 रनों का लक्ष्य मिला है. नीदरलैंड के लिए कप्तान स्कॉट एडवर्ड्स ने सबसे ज्यादा 68 रन बनाए. इसके अलावा वेस्ली बारेसी ने 41 रन बनाए, जबकि साइब्रांड एंजेलब्रेक्ट ने 35 रनों की पारी खेली. बांग्लादेश की तरफ से शोरीफुल इस्लाम, तस्कीन अहमद, मुस्तफिजुर रहमान और मेहदी हसन ने 2-2 विकेट झटके. कप्तान शाकिब अल हसन को 1 विकेट मिला.
नीदरलैंड ने चुनी पहले बल्लेबाजी
बांग्लादेश ने दो बदलाव करते हुए तेज गेंदबाज तस्कीन अहमद को हसन महमूद की जगह शामिल किया है. वहीं, बल्लेबाजी ऑलराउंडर मेहदी हसन ने नासुम अहमद की जगह ली है. नीदरलैंड टीम में भी दो बदलाव किए गए हैं. वेसली बारेसी और शारिज अहमद को तेजा निदामानारू और रोल्फ वान डेर मर्वे की जगह शामिल किया गया है.
नीदरलैंड ने अब तक चार में से एक ही मैच में जीत दर्ज की
वर्ल्ड कप शुरू हुए 23 दिन और 27 मैच हो चुके हैं, लेकिन ईडन पर यह पहला मुकाबला है. वर्ल्ड कप को लेकर यहां रोमांच हालांकि नजर नहीं आ रहा. इस मैदान पर भारत और दक्षिण अफ्रीका के मैच के अलावा दूसरा सेमीफाइनल भी होना है. बांग्लादेश और नीदरलैंड ने अब तक चार में से एक ही मैच में जीत दर्ज की है. बांग्लादेश ने अफगानिस्तान को हराकर शानदार शुरूआत की थी, लेकिन इसे बदकिस्मती कहें या रणनीति का अभाव, बाकी के मैचों में उसने लय खो दी.
बांग्लादेश पूरी तरह नाकाम रहा
पूर्व चैम्पियन इंग्लैंड, पिछले उपविजेता न्यूजीलैंड और मेजबान भारत के खिलाफ पिछले तीन मैचों में बांग्लादेश पूरी तरह नाकाम रहा. उसके बाद दक्षिण अफ्रीका ने शाकिब अल हसन की टीम को करारी शिकस्त दी. टीम का मनोबल इस कदर गिर गया कि शाकिब को टूर्नामेंट के बीच में अपने बचपन के कोच नजमुल फहीम के साथ मिलकर कुछ तकनीकी मसले सुलझाने के लिए स्वदेश लौटना पड़ा.
नजमुल हुसैन शांटो ने भी निराश किया
अब देखना यह है कि आईपीएल में अपने घरेलू मैदान पर शाकिब की तकदीर पलटती है या नहीं. वर्ल्ड कप में चार पारियों में वह 56 रन ही बना सके हैं, जबकि छह विकेट लिए हैं. बांग्लादेश को तीसरे नंबर के बल्लेबाज नजमुल हुसैन शांटो ने भी निराश किया है, जो पिछले चार मैचों में दोहरे अंक तक भी नहीं पहुंच सके. एशिया कप में कामयाब रहे तौहीद ह्र्दय ने तीन पारियों में सिर्फ 68 रन बनाए हैं.
वर्ल्ड कप की सबसे बड़ी हार का सामना किया
सीनियर बल्लेबाज महमूदुल्लाह ने 111 रन की पारी खेली जिनकी चयनकर्ताओं ने पहले अनदेखी की थी. लिटन दास ने दो अर्धशतक जमाए हैं. गेंदबाजी में तस्कीन अहमद, शरीफुल इस्लाम, हसन महमूद और मुस्ताफिजूर रहमान के चौतरफा तेज आक्रमण को एक ईकाई के रूप में अच्छा प्रदर्शन करना होगा. वहीं, धर्मशाला में दक्षिण अफ्रीका को हराने वाली डच टीम के लिये इसके अलावा कुछ भी सकारात्मक नहीं रहा है. पिछले दो मैचों में उसे श्रीलंका और ऑस्ट्रेलिया ने हराया. ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ तो पूरी टीम 90 रन पर आउट हो गई और वर्ल्ड कप की सबसे बड़ी हार का सामना किया.
प्लेइंग इलेवन:
नीदरलैंड: विक्रमजीत सिंह, मैक्स ओडोड, वेस्ली बारेसी, कॉलिन एकरमैन, स्कॉट एडवर्ड्स (कप्तान और विकेटकीपर), बास डी लीडे, साइब्रांड एंजेलब्रेक्ट, लोगान वैन बीक, शारिज अहमद, आर्यन दत्त, पॉल वैन मीकेरेन.
बांग्लादेश: तंजीद हसन, लिटन दास, नजमुल हुसैन शान्तो, शाकिब अल हसन (कप्तान), मुश्फिकुर रहीम (विकेटकीपर), महमूदुल्लाह, मेहदी हसन मिराज, महेदी हसन, तस्कीन अहमद, मुस्तफिजुर रहमान, शोरफुल इस्लाम.
[ad_2]
Source link