[ad_1]
मशहूर कोरियोग्राफर वैभवी मर्चेंट ने बॉलीवुड में कई सुपरस्टार्स के साथ काम किया है और उन्हें डांस सिखाया है। इनमें शाहरुख खान और सलमान जैसे सितारे भी शामिल हैं। हाल ही में वैभवी ने दोनों खान एक्टर्स के साथ काम करने का अनुभव साझा किया। साथ ही उन्होंने बतौर डांसर दोनों के बीच अंतर भी बताया। वैभवी मर्चेंट का कहना है कि जब डांस की बात आती है तो शाहरुख खान और सलमान खान दोनों में अपनी-अपनी खूबियां हैं।
वैभवी ने शाहरुख को एक ‘इमोशन’ कहा, जबकि उनका मानना है कि सलमान खान एक ‘वाइब’ हैं। वैभवी ने एक मीडिया वेबसाइट के साथ इंटरव्यू के दौरान बताया कि दोनों स्टार्स को डांस सिखाते वक्त उन्हें क्या अंतर महसूस होता है? बता दें कि वैभवी ने शाहरुख खान को ‘देवदास’, ‘रब ने बना दी जोड़ी’ और ‘पठान’ जैसी फिल्मों में कोरियोग्राफ किया है। वहीं सलमान खान को वह ‘सुल्तान’, ‘बॉडीगार्ड’ और ‘टाइगर’ फ्रेंचाइजी की फिल्मों में डांस सिखा चुकी हैं। आगामी फिल्म ‘टाइगर 3’ के लिए भी वैभवी ने सलमान को कोरियोग्राफ किया है।
[ad_2]
Source link