Home Breaking News मेरठ में दर्दनाक हादसा: वंदे भारत ट्रेन से टकराया रेहड़ा, महिला और उसकी दो बेटियों की मौत

मेरठ में दर्दनाक हादसा: वंदे भारत ट्रेन से टकराया रेहड़ा, महिला और उसकी दो बेटियों की मौत

0
मेरठ में दर्दनाक हादसा: वंदे भारत ट्रेन से टकराया रेहड़ा, महिला और उसकी दो बेटियों की मौत

[ad_1]

woman and two children killed in a tragic accident in Meerut after a handcart collides with Vande Bharat train

-वंदेभारत एक्सप्रेस
– फोटो : अमर उजाला

विस्तार


मेरठ के कंकरखेड़ा क्षेत्र में कासिमपुर फाटक पर रविवार शाम देहरादून की ओर जा रही वंदेभारत से रेहड़ा टकराने से महिला और उसके दो पुत्रियों की मौत हो गई। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिए।

कंकरखेड़ा के अशोकपुरी निवासी नरेश अपनी पत्नी लक्ष्मी और दो पुत्रियों के साथ घर लौट रहा था। रमेश रेहड़ा चला रहा था और पत्नी व पुत्री पीछे बैठी थीं। कासिमपुर फाटक बंद होने पर वह नीचे से रेहड़ा निकालने लगा। तभी वंदेभारत ट्रेन आ गई।

बताया गया कि रेहड़े का पिछला हिस्सा ट्रेन से टकरा गया। जिससे रेहड़े में बैठी लक्ष्मी और दोनों पुत्रियों की मौके पर मौत हो गई। हादसे के बाद ट्रेन कुछ देर के लिए मौके पर रुकी और फिर देहरादून की ओर रवाना हो गई। मौके पर पुलिस और जीआरपी पहुंच गई और मामले की जांच में जुट गई।

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here