Home Breaking News Kerala: एर्नाकुलम में प्रार्थना सभा के दौरान एक के बाद एक धमाके, एक की मौत, कई घायल

Kerala: एर्नाकुलम में प्रार्थना सभा के दौरान एक के बाद एक धमाके, एक की मौत, कई घायल

0
Kerala: एर्नाकुलम में प्रार्थना सभा के दौरान एक के बाद एक धमाके, एक की मौत, कई घायल

[ad_1]

Kerala Ernakulam Blast as convention Centre in Kalamassery several dead and injured Police Investigates news a

केरल के एर्नाकुलम में कन्वेंशन सेंटर में हुआ ब्लास्ट।
– फोटो : ANI

विस्तार


केरल के एर्नाकुलम में रविवार सुबह एक कन्वेंशन सेंटर में भीषण ब्लास्ट हुआ। इसमें कम से कम एक व्यक्ति की मौत की खबर है। वहीं, कई लोग घायल हैं। कलामसेरी पुलिस के मुताबिक, यह धमाका उस वक्त हुआ, जब कई लोग कन्वेंशन सेंटर में प्रार्थना सभा के लिए जुटे थे। पुलिस के मुताबिक, पहला धमाका सुबह 9 बजे के करीब हुआ। अगले कुछ मिनटों में एक के बाद एक ब्लास्ट हुए। 

बताया गया है कि रविवार को इस तीन दिवसीय प्रार्थना सभा का आखिरी दिन था। अधिकारियों के मुताबिक, जिस वक्त यह धमाके हुए उस दौरान प्रार्थना सभा में करीब दो हजार लोग जुटे थे। केरल की स्वास्थ्य मंत्री वीणा जॉर्ज के ने कहा कि कालामसेरी धमाके को लेकर उन्होंने सभी अस्पतालों को अलर्ट कर दिया है। साथ ही छुट्टी पर गए सभी स्वास्थ्यकर्मियों को तुरंत काम पर लौटने के लिए कहा है। 

 



[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here