Home Sports अफगानिस्तान ने Points Table में मचाई उथल पुथल, पाकिस्तान को झटका

अफगानिस्तान ने Points Table में मचाई उथल पुथल, पाकिस्तान को झटका

0
अफगानिस्तान ने Points Table में मचाई उथल पुथल, पाकिस्तान को झटका

[ad_1]

नई दिल्ली. आईसीसी वनडे वर्ल्ड कप में पाकिस्तान को धूल चटाने के बाद अफगानिस्तान ने श्रीलंका को मात देकर धमाका कर दिया है. अफगानी टीम ने इस बार के टूर्नामेंट में गजब का खेल दिखाया है. टॉस जीतकर कप्तान हशमतुल्लाह शाहिदी ने पहले गेंदबाजी का फैसला लिया. श्रीलंका को फजल हक फारूकी के 4 विकेट के दम पर 241 रन पर ढेर कर दिया. इसके बाद 45.2 ओवर में जीत का लक्ष्य महज 3 विकेट खोकर हासिल किया.

अफगानिस्तान की टीम ने भारत में खेले जा रहे आईसीसी वनडे वर्ल्ड कप में बेहद शानदार खेल दिखाते हुए सेमीफाइनल की उम्मीदें जिंदा रखी है. टीम ने सोमवार 30 अक्टूबर को श्रीलंका के खिलाफ पहले गेंदबाजी करते हुए फजल हक फरूकी के 4 विकेट मुजीब उल रहमान के 2 विकेट के दम पर 241 रन पर श्रीलंका को ढेर कर दिया. लक्ष्य का पीछा करते हुए रहमत शाह, हशमतुल्लाह और अजमतुल्लाह की फिफ्टी के दम पर 45.2 ओवर में 3 विकेट के नुकसान पर जीत दर्ज की.

अंक तालिका में लगाई छलांग
अफगानिस्तान की टीम ने श्रीलंका पर जीत दर्ज करने के बाद 7वें नंबर से छलांग लगाकर टॉप 5 में जगह बना ली. पहले स्थान पर भारत की टीम है जबकि साउथ अफ्रीका दूसरे नंबर पर है. न्यूजीलैंड की टीम तीसरे और ऑस्ट्रेलिया चौथे नंबर पर है. अफगानिस्तान की टीम अब 5वें नंबर पर है. श्रीलंका छठे और पाकिस्तान अब सातवें नंबर पर पहुंच गई है. नीदरलैंड्स आठवें, बांग्लादेश 9वें स्थान पर है. मौजूदा वर्ल्ड चैंपियन इंग्लैंड सबसे नीचे 10वें पायदान पर है.

Tags: World cup 2023

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here