[ad_1]
अल्ला हू अकबर के नारे और सैंकड़ों लोगों की उन्मादी भीड़। जो यहूदियों पर टूट पड़ना चाहती थी। ये दास्तान रूस के दागेस्तान की है जहां इजरायल की राजधानी तेल अवीव से एक फ्लाइट पहुंचने की अफवाह फैली। पहले से प्लानिंग हो चुकी थी। कट्टरपंथियों ने मुसलमानों को भड़का दिया था। रूस के नियंत्रण वाले इस इलाके में मुसलमानों की आबादी सबसे ज्यादा है। एयरपोर्ट सेक्युरिटी इस सिचुएशन को डील कर ही नहीं सकती थी। उधर न केजीबी न ही आंतरिक खुफिया विभाग ने व्लादिमीर पुतिन को इस बात की भनक दी। जैसे ही चर्चा फैली की यहूदियों को लेकर इजरायल से आया प्लेन लैंड कर चुका है, उन्मादी भीड़ ने एयरपोर्ट के सारे दरवाजे तोड़ दिए। वो रनवे पर कब्जा करना चाहते थे। मखचकला एयरपोर्ट (Makhachkala Airport) के अधिकारियों ने त्राहिमाम संदेश भेजा। थोड़ी ही देर में पैरा मिलिट्री पहुंची। ताजा जानकरी के मुताबिक किसी भी यात्री को नुकसान नहीं पहुंचा है। रूस ने दागेस्तान के इस मेन एयरपोर्ट को बंद कर दिया है।
जो वीडियो सोशल मीडिया पर आए हैं वो डराने वाले हैं। भीड़ हर बाधा पार करते हुए एयरपोर्ट पर आगे बढ़ रही है। हर कमरे और वेटिंग एरिया को देख रही है। साथ में अल्ला हू अकबर के नारे लगा रही है। कुछ के हाथ में फलस्तीनी झंडे हैं। वहीं प्लेन से उतरने वाले यात्री सहमे हुए हैं। सुरक्षाकर्मी उन्हें पीछे हटने को कह रहे हैं। एक वीडियो में एयरपोर्ट के बाहर उन्मादी भीड़ एक कार को निशाना बना रही है। लेकिन थोड़ी देर बाद जब पैरा मिलिट्री के जवान पहुंचते हैं तब स्थिति संभलती है।
इस अटैक की खबर मिलते ही इजरायल हरकत में आ गया है। उसने रूस से अपने नागरिकों की सुरक्षा की अपील की है। प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने बयान जारी किया है। इसमें इजरायली नागरिकों और यहूदी आबादी को दंगाइयों से बचाने की अपील की गई है।
उधर रूसी अधिकारियों ने कहा है कि मखाचकला एयरपोर्ट को दंगाइयों से मुक्त करा लिया गया है।
.
[ad_2]
Source link