Home Sports इंग्लैंड, पाकिस्तान फिर लंका, WC में अफगानिस्तान छाया ऐसा, 8 साल में पलटी काया

इंग्लैंड, पाकिस्तान फिर लंका, WC में अफगानिस्तान छाया ऐसा, 8 साल में पलटी काया

0
इंग्लैंड, पाकिस्तान फिर लंका, WC में अफगानिस्तान छाया ऐसा, 8 साल में पलटी काया

[ad_1]

हाइलाइट्स

अफगानिस्तान ने वर्ल्ड कप में दर्ज की तीसरी जीत.
श्रीलका को अफगानिस्तान ने 7 विकेट से शिकस्त दी.

नई दिल्ली. वर्ल्ड कप (World Cup 2023) में अफगानिस्तान की टीम काया पलटती नजर आ रही है. पहले इस टीम ने वर्ल्ड चैंपियन टीम इंग्लैंड को करारी शिकस्त देकर विरोधी टीमों में खौफ का इंजेक्शन लगा दिया. इसके बाद पाकिस्तान को भी अपने जाल में फंसा लिया. अब वर्ल्ड कप में अफगानिस्तान ने श्रीलंका को 7 विकेट से मात देकर वर्ल्ड कप में तीसरी जीत दर्ज की. इस प्रदर्श से अफगानिस्तान ने वर्ल्ड कप के इतिहास के पन्नों में अपना नाम दर्ज करवा लिया है.

बता दें, अफगानिस्तान की टीम वर्ल्ड कप में 8 साल पहले का अपना ही रिकॉर्ड बनाती नजर आ रही है. वर्ल्ड कप 2015 में अफगान टीम ने स्कॉटलैंड को मात देकर पहली जीत दर्ज की थी. इसके बाद 2019 में ये टीम एक भी जीत दर्ज करने में कामयाब नहीं हो सकी थी. लेकिन अब अफगानिस्तान की टीम भारतीय जमीन पर छा चुकी है. इतिहास में पहली बार इस टीम ने वर्ल्ड कप में 3 जीत दर्ज की हैं और इस बार स्कॉटलैंड नहीं, तीन दमदार टीमों को परास्त किया है. इंग्लैंड के खिलाफ इस टीम ने 69 रन के बड़े अंतर से शिकस्त दी थी. इसके बाद पाकिस्तान का 8 विकेट से हराकर गेम खराब कर दिया. अब श्रीलंका को 7 विकेट से धूल चटाकर टीम ने बाकी टीमों के कान खड़े कर दिए हैं.

वर्ल्ड कप में पाकिस्तान से भी आगे

पाकिस्तान की टीम वर्ल्ड कप की शुरुआत में घातक नजर आ रही थी. लेकिन भारत से हार के बाद इस टीम की हालत पतली हो गई. टीम हार का चौका लगा चुकी है. लेकिन दूसरी ओर अफगानिस्तान की टीम पाकिस्तान से पहली बार आगे चल रही है. इस टीम ने प्वाइंट्स टेबल में 3 जीत के बाद 2 पायदान की छलांग लगाई और 5वें स्थान पर पहुंच चुकी है. वहीं, बाबर आजम की टीम सेमीफाइनल से बाहर नजर आ रही है.

Virat Kohli Birthday: विराट कोहली बर्थडे पर लगाएंगे शतक, गावस्कर की भविष्यवाणी में कितना दम? 2 बार हुए फुस्स

श्रीलंका के खिलाफ अफगानिस्तान की तरफ से फजल हक फारूकी ने 4 विकेट झटके. जिसकी बदौलत श्रीलंका की टीम महज 241 रन पर ही सिमट गई. जवाबी कार्यवाही अफगानिस्तान की तरफ से तीन बल्लेबाजों ने अर्धशतकीय पारियों को अंजाम दिया और टीम को तीसरी जीत दिला दी.

Tags: Afghanistan, Sri lanka, World cup 2023

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here