Home Breaking News क्या कुंवारेपन से उकताने लगे हैं करण जौहर, दीपिका ने क्यों कहा, समय के साथ सब ठीक हो जाएगा

क्या कुंवारेपन से उकताने लगे हैं करण जौहर, दीपिका ने क्यों कहा, समय के साथ सब ठीक हो जाएगा

0
क्या कुंवारेपन से उकताने लगे हैं करण जौहर, दीपिका ने क्यों कहा, समय के साथ सब ठीक हो जाएगा

[ad_1]

बीते हफ्ते भर से मुंबई फिल्म जगत में एक बात की चर्चा जोरों पर है और वह ये कि क्या करण जौहर अब शादी का मन बना रहे हैं? उम्र में सलमान खान से छह साल छोटे करण जौहर अपनी लैंगिक पसंद को लेकर खूब सुर्खियों में रहे हैं और वह इसे छिपाते भी नहीं हैं लेकिन अपने टॉक शो ‘कॉफी विद करण’ के आठवें सीजन के पहले ही एपीसोड में करण ने जो कुछ कहा, उसने उनके बदले बर्ताव के बारे में लोगों का ध्यान अपनी तरफ खींचा है।

 



टॉक शो ‘कॉफी विद करण’ के आठवें सीजन का पहला एपिसोड हिंदी सिनेमा की चर्चित वैवाहिक जोड़ी रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण के साथ रहा। और, इसी एपिसोड मे जब दोनों ने अपनी शादी का एक अनदेखा वीडियो कार्यक्रम के जरिये दर्शकों को दिखाया तो इसका करण जौहर पर भी सीधा असर हुआ। ये वीडियो देखते हुए करण जौहर पहले तो काफी उत्साहित दिखे और वीडियो खत्म होते ही उन्होंने रणवीर और दीपिका को गले लगा लिया, फिर इसके बाद इस बारे में बातचीत करते हुए वह बेहद भावुक हो गए।

 


शो में वीडियो देखने के बाद करीब करीब रुंधे गले से करण जौहर ने कहा कि काश, उनके जीवन में भी कोई ऐसा होता जिसे वह सोकर उठते समय अपने साथ पाते। करण ने इस बात को भी शो में स्वीकार किया कि दूसरे शादीशुदा जोड़ों को देखकर अब जाकर उन्हें भी कभी कभी बहुत अकेलापन महसूस होता है। अपनी मानसिक बीमारी के बारे में भी इस शो में उन्होंने खुलकर बात की और इसके इलाज की जानकारी भी करण ने दी।

 


टॉक शो ‘कॉफी विद करण’ के आठवें सीजन में करण जौहर इस बात के लिए भी परेशान दिखे कि ये एपिसोड उनकी मां भी देखेंगी और शायद ये सब जानकर उन्हें अच्छा न लगे। करण जौहर बिना शादी किए दो बच्चों के पिता हैं। यश और रूही नाम के इन बच्चों के वह कृत्रिम गर्भाधान के जरिये पिता बने हैं। करण जौहर की समलैंगिक पसंद को लेकर अतीत में खूब सुर्खियां बनी हैं लेकिन उन्होंने कभी इसे लेकर कोई बात छुपाई नहीं। अपनी आत्मकथा ‘एन अनसूटेबल बॉय’ में भी उन्होंने इसके बारे में खुलकर बात की है।

 


लेकिन, करण जौहर इन दिनों काफी बदले बदले नजर आते हैं, ये बात करण जौहर ने खुद इस शो में मानी है। अपने अतरंगी कपड़ों और फैशन स्टाइल के लिए चर्चा में रहने वाले करण जौहर ने हाल के दिनों में अपना ड्रेसिंग स्टाइल बदला है। लोगों पर तंज कसने की अपनी पुरानी आदत भी वह बदल रहे हैं और उनकी तैयारी अब धर्मा प्रोडक्शंस के लिए एक ऐसी फिल्म निर्देशित करने की है जो उनकी अब तक निर्देशित फिल्मों से बिल्कुल अलग हो। करण जौहर बीते दिनों एक एक्शन फिल्म निर्देशित करने की अपनी ख्वाहिश जाहिर कर चुके हैं। अपने पुराने मित्र सलमान खान से भी वह इस बारे में लंबी चर्चा कर चुके हैं।

 


[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here