[ad_1]

गैस चैंबर की ओर बढ़ी राजधानी
– फोटो : अमर उजाला
विस्तार
राजधानी में मौसम बदलने व हवा की गति कम होने से वायु गुणवत्ता बेहद खराब श्रेणी में बरकरार है। देशभर के 221 शहरों में दिल्ली का वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) छठे स्थान पर रहा। अक्तूबर में एनसीआर के मुकाबले पहली बार दिल्ली में सोमवार को हवा बेहद खराब रही। यहां एक्यूआई 347 दर्ज किया गया, जोकि रविवार के मुकाबले 27 सूचकांक अधिक रहा। यह इस सीजन का सबसे अधिक एक्यूआई रहा। सुबह एक्यूआई 333 दर्ज किया गया, वहीं दोपहर तक यह औसतन 340 हो गया। वहीं, वजीरपुर व रोहिणी समेत चार इलाकों में हवा गंभीर और 29 इलाकों में हवा बेहद खराब श्रेणी पहुंच गई।
[ad_2]
Source link