Home Sports ‘सर्जरी की जगह…’, WC में इंग्‍लैंड के प्रदर्शन पर पूर्व क्रिकेटर की खरी-खरी

‘सर्जरी की जगह…’, WC में इंग्‍लैंड के प्रदर्शन पर पूर्व क्रिकेटर की खरी-खरी

0
‘सर्जरी की जगह…’, WC में इंग्‍लैंड के प्रदर्शन पर पूर्व क्रिकेटर की खरी-खरी

[ad_1]

हाइलाइट्स

आकाश चोपड़ा बोले,सर्जरी की जगह बेंडेड लगाने की कोशिश की
इंग्‍लैंड टीम ने इस वर्ल्‍डकप की ठीक से तैयारी ही नहीं की
बैटिंग और बॉलिंग, दोनों में टीम का निराशाजनक प्रदर्शन किया

नई दिल्‍ली. वर्ल्‍डकप 2023 में इंग्‍लैंड टीम का खराब प्रदर्शन थमने का नाम नहीं ले रहा है. जोस बटलर की टीम को रविवार को लखनऊ में अपने छठे मुकाबले में भारतीय टीम के हाथों 100 रन की करारी हार का सामना करना पड़ा. टूर्नामेंट में गत विजेता इंग्‍लैंड की छह मैचों में यह पांचवीं हार है और वह दो अंकों के साथ प्‍वाइंट्स टेबल में वह आखिरी स्‍थान पर है. बैटिंग और बॉलिंग, दोनों ही क्षेत्रों में टीम का प्रदर्शन बेहद निराशाजनक रहा है. मजे की बात यह है कि टूर्नामेंट के पहले इंग्‍लैंड को खिताब का मजबूत दावेदार माना जा रहा था. कुछ क्रिकेट दिग्‍गज तो चैंपियन बनने की दावेदारी में इस टीम को भारत के भी ऊपर रख रहे थे.

बहरहाल, टूर्नामेंट के उद्घाटन मैच में न्‍यूजीलैंड के हाथों मिली हार के साथ ही इंग्‍लैंड के खराब प्रदर्शन का दौर शुरू हो गया. टीम को अपने अब तक के अभियान में केवल बांग्‍लादेश के खिलाफ जीत मिली है जबकि न्‍यूजीलैंड, दक्षिण अफ्रीका, अफगानिस्‍तान, श्रीलंका और भारत के खिलाफ उसे शिकस्‍त मिली है. इंग्‍लैंड टीम के खराब प्रदर्शन पर हर कोई हैरानी जता रहा है. टीम इंडिया के पूर्व क्रिकेटर आकाश चोपड़ा (Aakash Chopra) ने इंग्‍लैंड के इस खराब प्रदर्शन के कारणों पर विस्‍तार से बात की है. चोपड़ा ने अपने यूट्यूब चैनल पर कहा, ‘इंग्‍लैंड की टीम की आखिरकार क्‍या हो गया है? टूर्नामेंट में वे प्रतिष्‍ठा के साथ आए थे. आप इस टूर्नामेंट के बाद इस टीम में बड़े बदलाव देखेंगे. मुझे जरा भी हैरानी नहीं होगी अगर कुछ प्‍लेयर वनडे क्रिकेट को अलविदा कह दें.’

‘बॉल ऑफ द टूर्नामेंट’, कुलदीप की जादुई गेंद का कायल हुआ इंग्‍लैंड का दिग्‍गज

उन्‍होंने कहा, ‘आप बेन स्‍टोक्‍स को रिटायरमेंट से वापस लेकर आए. आप इससे पहले मोईन अली को भी टेस्‍ट में वापस ला चुके हैं. इंग्‍लैंड क्रिकेट उस जगह बेंड-एड लगाने की कोशिश कर रही है जहां वास्‍तव में सर्जरी की जरूरत है. टीम ने इस वर्ल्‍डकप की अच्‍छे से तैयारी ही नहीं की.’

वकार का निकला गुस्सा- खुश हो गए आप लोग? अब बाबर आजम को अकेले छोड़ दो कम से कम

ओपनर की हैसियत से भारत के लिए खेले आकाश ने कहा, ‘हम सभी एक तरह से मूर्ख बन गए. ऐसा कोई क्रिकेट विशेषज्ञ नहीं था जिसने इस टीम को शीर्ष 4 टीमों में न रखा हो. मैं अपने आप को तो विशेषज्ञ भी नहीं मानता, सभी ने अनुमान लगाया था कि इंग्‍लैंड निश्चित रूप से यहां तक पहुंचेगा लेकिन असलियत में ऐसा हुआ नहीं. इंग्‍लैंड की अब तक कहानी बेहद साधारण रही है. बॉलिंग अब तक धारदार नहीं दिखी है. हालांकि इस मैच (भारत के खिलाफ) में उन्‍होंने अच्‍छा प्रदर्शन किया लेकिन पूरे टूर्नामेंट में उनके गेंदबाज प्रभावहीन साबित हुए. जॉनी बेयरस्‍टो से लेकर जोस बटलर तक,बैटिंग भी निराश करने वाली है.’

Tags: Aakash Chopra, England cricket team, India Vs England, World cup 2023

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here