Home Breaking News Train Accident: राहत बचाव कार्य पूरा, शाम चार बजे तक रेलवे ट्रैक पर फिर से शुरू हो जाएगा संचालन

Train Accident: राहत बचाव कार्य पूरा, शाम चार बजे तक रेलवे ट्रैक पर फिर से शुरू हो जाएगा संचालन

0
Train Accident: राहत बचाव कार्य पूरा, शाम चार बजे तक रेलवे ट्रैक पर फिर से शुरू हो जाएगा संचालन

[ad_1]

andhra pradesh train accident vizianagaram rescue operation over focus on track restoration rail minister

रेल हादसे के बाद राहत बचाव कार्य पूरा
– फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार


आंध्र प्रदेश के विजयानगरम में हुए रेल हादसे में अब तक मृतकों का आंकड़ा 13 तक पहुंच गया है। पूर्वी तटीय रेलवे के सीपीआरओ बिस्वजीत साहू ने बताया कि राहत और बचाव कार्य पूरा हो चुका है। अब ट्रैक पर रेल संचालन बहाली पर फोकस किया जा रहा है। हादसे की वजह से फंसे हुए यात्रियों के लिए बसों और ट्रेनों का इंतजाम किया गया है। हादसे की वजह से अब तक कुल 18 ट्रेनें रद्द हुई हैं और 22 ट्रेनों का रूट बदला गया है। हम कोशिश कर रहे हैं कि शाम चार बजे तक प्रभावित रूट पर ट्रेनों का संचालन फिर से शुरू हो सके।

हादसे की जांच की जा रही

वालटेयर डिविजन के डिविजनल रेलवे मैनेजर सौरभ प्रसाद ने बताया कि भारी मशीने और क्रेन्स बुला ली गई हैं। राज्य सरकार और अग्निशमन विभाग के साथ समन्वय करके काम किया जा रहा है। हादसे की वजह के बारे में पूछने पर सौरभ प्रसाद ने कहा कि एक बार जांच पूरी होने के बाद ही हादसे के कारण के बारे में कुछ कहा जा सकेगा। रेल मंत्री ने हादसे में मारे गए लोगों के परिजनों के लिए 10 लाख रुपये, गंभीर रूप से घायलों को ढाई लाख रुपये और सामान्य रूप से घायल लोगों के लिए 50 हजार रुपये के मुआवजे का एलान किया है। 



[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here