Home Sports Virat Kohli: सचिन के हर कीर्तिमान पर कोहली की पैनी नजर, 0 पर हुए आउट; फिर भी महारिकॉर्ड की कर ली बराबरी

Virat Kohli: सचिन के हर कीर्तिमान पर कोहली की पैनी नजर, 0 पर हुए आउट; फिर भी महारिकॉर्ड की कर ली बराबरी

0
Virat Kohli: सचिन के हर कीर्तिमान पर कोहली की पैनी नजर, 0 पर हुए आउट; फिर भी महारिकॉर्ड की कर ली बराबरी

[ad_1]

Virat Equaled Tendulkar’s Great Record: भारत ने वर्ल्ड कप के 29वें मैच में इंग्लैंड को 100 रनों से बड़ी शिकस्त दे दी. यह भारतीय टीम की लगातार छठी जीत है. अभी तक कोई भी वर्ल्ड कप 2023 की टीम भारत को हरा पाने में कामयाब नहीं हुई है. इस मैच में कोहली से सभी को बड़ी पारी की उम्मीद थी, लेकिन ऐसा नहीं हो सका वह बिना खाता खोले ही कैच आउट होकर पवेलियन लौटे. भले ही वह इस मैच में रन नहीं बना पाए, लेकिन उन्होंने महान सचिन तेंदुलकर के एक खास महारिकॉर्ड की बराबरी कर ली.

इस महारिकॉर्ड की कोहली ने की बराबरी

भारत ने अब तक जितने इंटरनेशनल मैच जीते हैं. उनमें 307 बार विराट कोहली टीम इंडिया का हिस्सा रहे हैं. अगर सचिन तेंदुलकर का यह रिकॉर्ड देखें तो वह भी 307 बार जीती हुई भारतीय टीम का हिस्सा रहे हैं. सचिन से आगे इस लिस्ट में कोई नहीं है. कोहली ने इसी रिकॉर्ड की बराबरी इंग्लैंड के मैच में की है. वह एक बार टीम इंडिया की जीत का हिस्सा बनते हैं तो सचिन को इस मामले में पीछे छोड़ देंगे.

यहां भी बराबर पहुंचे

कोहली ने वर्ल्ड कप के भी एक रिकॉर्ड में सचिन की बराबरी की है. सचिन तेंदुलकर वर्ल्ड कप में भारतीय टीम के जीतने के मौके पर 27 बार टीम का हिस्सा रहे हैं. जोकि किसी भारतीय द्वारा सर्वाधिक था, लेकिन इंग्लैंड के खिलाफ विराट कोहली ने इस रिकॉर्ड की भी बराबरी कर ली. कोहली भी 27 बार टीम इंडिया की वर्ल्ड कप मैच में जीत का हिस्सा बने हैं.

भारतीय गेंदबाजों ने इंग्लिश बल्लेबाजों की उड़ाई धज्जियां

भारतीय गेंदबाजों ने इंग्लिश बल्लेबाजों को बुरी तरह धो डाला. कोई भी बल्लेबाज ज्यादा देर तक क्रीज पर टिकने में कामयाब नहीं हो सका. पहले बल्लेबाजी करते हुए भारतीय टीम ने 9 विकेट के नुकसान पर 229 रन बनाए. इसमें रोहित शर्मा के 87 और सूर्यकुमार यादव के 49 रन शामिल रहे. इसके जवाब में इंग्लैंड मात्र 129 रनों पर ऑलआउट हो गया. मोहम्मद शमी ने सबसे ज्यादा 4 विकेट लिए. इनके अलावा जसप्रीत बुमराह ने 3 विकेट लिए, जबकि कुलदीप यादव को 2 और रवींद्र जडेजा को 1 सफलता मिली.

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here