[ad_1]
Hump WWII Museum: आज अमेरिका और चीन एक दूसरे के जानी दुश्मन बने हुए हैं. इकॉनमी के मामले में अमेरिका 80 साल से टॉप पर है. आज भी सबसे ज्यादा इंटरनेशनल बिजनेस अमेरिकी डॉलर में होता है. परमाणु हथियार हो या कुछ और चीन लगभग हर मामले में उससे पीछे है. अमेरिका और चीन ट्रेड वार में भी उलझे हैं. दोनों के बीच कूटनीतिक तनाव भी चल रहा है. लेकिन क्या आप जानते हैं कि कभी चीन की मदद करने में अमेरिका ने पूरी ताकत झोक दी थी. जिसकी कीमत उसे 650 लड़ाकू जहाजों की कुर्बानी देकर चुकानी पड़ी थी.
म्यूजियम सुनाएगा वर्ल्ड वार का किस्सा-अमेरिकी एंबैसडर करेंगे उद्धाटन
भारत सरकार अरुणाचल प्रदेश में ‘द हंप WWII म्यूजियम’ का उद्घाटन करने जा रही है. इसमें दूसरे विश्व युद्ध की उन चीजों को रखा जाएगा जो आज इतिहास बन चुकी हैं. ‘द हंप म्यूजियम’ नाम का ये संग्रहालय अरुणाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री पेमा खांडू की पहल पर पासीघाट में तैयार किया है. राज्य सरकार ने इस संग्रहालय का उद्धघाटन कराने के लिए भारत में अमेरिकी राजदूत को आमंत्रित करने की योजना बनाई है.
.
[ad_2]
Source link