[ad_1]
हाइलाइट्स
कोच चाहते हैं, अगले मैचों में टीम का कोई बैटर शतक जमाए
छह मैचों में से तीन में जीत हासिल कर चुकी अफगान टीम
वर्ल्ड चैंपियन श्रीलंका, इंग्लैंड और पाकिस्तान को हरा चुकी
नई दिल्ली. वर्ल्डकप 2023 (World Cup 2023)में रोहित शर्मा की टीम इंडिया (Team india) के अलावा यदि किसी एशियाई टीम ने अपने प्रदर्शन से खास छाप छोड़ी है तो वह है अफगानिस्तान. हशमतुल्लाह शाहिदी की टीम के इस समय टूर्नामेंट के छह मैचों में तीन जीत के साथ 6 अंक हैं और यह अंकतालिका में पांचवें स्थान पर हैं. तीन वर्ल्डकप चैंपियन श्रीलंका, पाकिस्तान और इंग्लैंड पर जीत दर्ज करते हुए अफगानिस्तान टीम (Afghanistan Team) ने सेमीफाइनल की संभावनाएं बरकरार रखी हैं.
अफगानिस्तान के इस धमाकेदार प्रदर्शन में इसके कोच जोनाथन ट्रॉट (Jonathan Trott) का खास योगदान रहा है. अफगान टीम का स्पिन आक्रमण तो इस समय वर्ल्ड में सर्वश्रेष्ठ माना जा रहा है. ट्रॉट ने प्रतिभावान प्लेयर्स से भरी अफगान टीम के लिए हर मैच में टारगेट सेट किए और बैटरों को बेहतर प्रदर्शन के लिए प्रेरित किया. टीम को अगले तीन मैच 3 नवंबर को नीदरलैंड, 7 नवंबर को दक्षिण अफ्रीका और 10 नवंबर को दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ खेलने हैं. सेमीफाइनल में एंट्री की अपनी दावेदारी को मजबूत बनाने के लिए टीम को तीनों मैच जीतने होंगे. निश्चित रूप से यह आसान नहीं है लेकिन अफगान टीम ने जिस तरह अब तक तीन उलटफेर किए हैं, उसे देखते हुए कोई भी टीम उसे आसानी से लेने की गलती नहीं करेगी.
VIDEO: चेयरमैन होता तो खिलाड़ियों को WC से बाहर कर देता… पाक दिग्गज बिफरा
अफगानिस्तान टीम के हेड कोच ट्रॉट इस प्रदर्शन से खुश हैं लेकिन पूरी तरह संतुष्ट नहीं. वे प्लेयर्स से अब ‘नॉकआउट पंच’ चाहते हैं. श्रीलंका के खिलाफ मैच में टीम की जीत की बाद ट्रॉट ने अफगान टीम के बैटर्स के लिए नए टारगेट की बात की. उन्होंने कहा, ‘हमारे किसी बैटर ने अब तक टूर्नामेंट में शतक नहीं लगाया है, ऐसे में यह अगला चेलैंज है.किसी प्लेयर को यह जिम्मेदारी स्वीकार करते हुए देर तक बैटिंग करनी होगी और तीन अंकों तक पहुंचना होगा.’
कोच ने कहा, ‘आपने देखा होगा कि टूर्नामेंट में बहुत से शतक बने हैं. यह हमारे लिए अगला फ्रंटियर है. गुरबाज ने हाल में कुछ शतक जमाए हैं, इब्राहिम के भी शतक हैं.हमारा मिडिल ऑर्डर फॉर्म में है, यह अगला चेलैंज है और मुझे इस बात में जरा भी शंका नहीं है कि प्लेयर भविष्य में ऐसा करेंगे. उम्मीद करता हूं कि अगले मैच से यह हो जाएगा.’
.
Tags: Afghanistan Cricket, World cup 2023
FIRST PUBLISHED : October 31, 2023, 19:26 IST
[ad_2]
Source link