[ad_1]
Israel Hamas War: हमास के गुर्गों द्वारा 7 अक्टूबर को बंधक बनाई गई जर्मन महिला और एक टैटू आर्टिस्ट शानि लौक की मृत्यु हो गई है. उसका शव सोमवार को गाजा में इजरायली सैनिकों को मिला. उनकी बहन आदि लौक ने सोशल मीडिया पर कहा, ‘बहुत दुख के साथ है कि हम अपनी बहन की मृत्यु की घोषणा कर रहे हैं.
23 वर्षीय शनि को उस समय किडैनप किया गया था जब वह गाजा सीमा के पास सुपरनोवा म्यूजिक फेस्टिवल में भाग ले रही थी. यह फेस्टिवल 7 अक्टूबर को हुए हमास के हमले का निशाना बन गया. सोशल मीडिया पर वायरल एक क्लिप में वह आयोजन स्थल पर हमास के हमले से कुछ घंटे पहले अपने दोस्तों के साथ नाचते और गाते हुए नजर आई.
शनि के लापता होने के बाद, उसकी मां रिकार्डा ने जर्मन और इजरायली सरकारों से उसे वापस लाने की अपील की थी. उनकी यह अपील सोशल मीडिया पर वायरल हो गई थी.
शनि को नग्न घुमाया गया
किडनैप होने के बाद शनि को एक पिक-अप ट्रक में नग्न घुमाया गया था. आतंकी हमलों के तुरंत बाद शेयर किए गए वीडियो में, शनि एक पिकअप ट्रक में औंधे मुंह लेटी हुई नजर आई. उसके परिवार का कहना है कि उन्होंने शनि की पहचान उसके बालों और टैटू से की.
इजरायल सरकार ने की पुष्टि
इज़रायल ने एक्स पर उनकी मौत की खबर साझा करते हुए कहा, ‘शानी को एक म्यूजिक फेस्टिवल से किडनैप कर लिया गया था और हमास के आतंकवादियों द्वारा प्रताड़ित किया गया और गाजा में चारों ओर घुमाया गया, उसने अथाह भयावहता का अनुभव किया. हमारे दिल टूट गए हैं.’
We are devastated to share that the death of 23 year old German-Israeli Shani Luk was confirmed.
Shani who was kidnapped from a music festival and tortured and paraded around Gaza by Hamas terrorists, experienced unfathomable horrors.
Our hearts are broken .
May her memory… pic.twitter.com/cs0ii4XH7e
— Israel ישראל (@Israel) October 30, 2023
जर्मन अखबार DW के अनुसार, लौक भागने की कोशिश कर रही थीं, जब उसे हमास के गुर्गों ने पकड़ लिया. वे उसे गाजा ले गए, जहां कैमरे के सामने उसे पीटा गया.
बता दें हमास ने 7 अक्टूबर को इजरायल पर अब तक का सबसे बड़ा हमला किया था. इस हमले में 1400 इजरायली मारे गए थे और 239 को हमास ने किडनैप कर लिया था. इसके बाद इजरायल ने हमास के खिलाफ जंग का ऐलान कर दिया और हमास के कंट्रोल वाले गाजा पर बमबारी शुरू कर दी. इजरायली सेना ने हवाई हमलों के साथ ही गाजा में जमीनी ऑपरेशंस भी शुरू कर दिए हैं.
गाजा मं स्वास्थ्य मंत्रालय का कहना है कि इजरायली हवाई और जमीनी हमलों में अब तक 8,000 से अधिक लोग मारे गए हैं, जिनमें ज्यादातर नागरिक और उनमें से आधे से अधिक बच्चे शामिल हैं.
.
[ad_2]
Source link