Home Sports दिग्गज ने टीम इंडिया पर उठाए सवाल, बोले- पहले दिन से कह रहा नंबर-4 पर राहुल को… हर टीम आपकी कमजोरी…

दिग्गज ने टीम इंडिया पर उठाए सवाल, बोले- पहले दिन से कह रहा नंबर-4 पर राहुल को… हर टीम आपकी कमजोरी…

0
दिग्गज ने टीम इंडिया पर उठाए सवाल, बोले- पहले दिन से कह रहा नंबर-4 पर राहुल को… हर टीम आपकी कमजोरी…

[ad_1]

नई दिल्ली. टीम इंडिया ने वर्ल्ड कप 2023 में लगातार 6 मैच जीत लिए हैं. टीम 12 अंक के साथ पॉइंट टेबल में टॉप पर है और सेमीफाइनल में भी जगह पक्की कर ली है. इसके बाद भी 2 पूर्व दिग्गजों ने रोहित शर्मा की टीम पर सवाल उठा दिए हैं. पूर्व कप्तान का कहना है कि मैं पहले दिन से कह रहा हूं कि नंबर-4 पर केएल राहुल को उतारो. वह क्लास प्लेयर है. श्रेयस अय्यर की कमजोरी सबके सामने आ गई है. ऐसे में हार्दिक पंड्या की वापसी के बाद अय्यर की प्लेइंग-XI में जगह नहीं बनती. टीम इंडिया को अगला मुकाबला 2 नवंबर को श्रीलंका के खिलाफ मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेलना है.

A Sports के कार्यक्रम के दौरान बोलते हुए पाकिस्तान के पूर्व कप्तान मिस्बाह उल हक ने कहा, हार्दिक पंड्या फिट होने के बाद खेलेंगे ही. नंबर-5 पर केएल राहुल जैसे क्लास प्लेयर को मौका देना सही नहीं है. वह नंबर-4 का खिलाड़ी है. उन्हाेंने कहा कि हार्दिक के वापस आने पर सूर्यकुमार यादव नंबर-6 पर तो रवींद्र जडेजा नंबर-7 पर बल्लेबाजी कर सकते हैं. ऐसे में श्रेयस अय्यर के लिए टीम में जगह बनाना मुश्किल हो जाएगा. मालूम हो कि अय्यर वर्ल्ड कप 2023 में अब तक एक ही अर्धशतक लगा सके हैं. वे 3 बार 20 रन के आंकड़े को नहीं छू सके हैं.

औसत 20 के आस-पास
मिस्बाह उल हक ने कहा कि श्रेयस अय्यर ने जरूर ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वनडे सीरीज में शतक जड़ा. लेकिन तेज गेंदबाजी के खिलाफ उनका औसत 19-20 के आस-पास है. वे शॉर्ट गेंदों के खिलाफ संघर्ष कर रहे हैं. ऐसे में यदि विरोधी टीमों को आपकी कमजोरी के बारे में पता होगा, तो वे इसका फायदा उठाना चाहेंगी. उन्होंने कहा कि अय्यर शॉर्ट गेंद के खिलाफ काफी सोच रहे हैं. इंग्लैंड के खिलाफ भी वे इसी तरह आउट हुए. उसका अगला पैर शॉर्ट गेंद खेलने की स्थिति में ही नहीं रहता. वे इस तरह की गेंद को छोड़ भी नहीं पा रहे हैं.

ईशान भी हैं टीम में
पाकिस्तान के एक और पूर्व दिग्गज वसीम अकरम ने भी श्रेयस अय्यर को टीम इंडिया की बड़ी कमजोरी माना और कहा कि भारत के पास बाएं हाथ के बैटर ईशान किशन भी हैं. अकरम ने कहा कि सूर्यकुमार यादव ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वनडे सीरीज में नंबर-6 पर 50 और नाबाद 72 रन की बेहतरीन पारी खेली. अब इंग्लैंड के खिलाफ वर्ल्ड कप के मैच में अहम समय पर 49 रन का योगदान दिया. उन्हाेंने कहा कि सूर्यकुमार यादव को प्रदर्शन करना होगा, क्योंकि ईशान किशन बाहर बैठे हैं. एशिया कप 2023 के पहले मैच में ईशान किशन मिडिल ऑर्डर में उतरे थे और पाकिस्तान के खिलाफ हार्दिक पंड्या के साथ बड़ी साझेदारी की थी. ऐसे में वे मिडिल ऑर्डर में भी खेल सकते हैं.

World Cup: टीम इंडिया का प्रदर्शन 2019 जैसा ही, लगातार 6 जीत के बाद रोहित ने खुद बता दी कमी, कहीं फिर ना…

गिल भी लय में नहीं दिख रहे
युवा ओपनर बैटर शुभमन गिल ने एशिया कप 2023 के बाद ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वनडे सीरीज में अच्छा प्रदर्शन किया था. इसके बाद वे डेंगू के चलते वर्ल्ड कप 2023 के शुरुआती 2 मैच नहीं खेल सके थे. वे 4 मैच में एक ही अर्धशतक लगा सके हैं. वे अंदर आती गेंद के खिलाफ संघर्ष करते हुए दिख रहे हैं. गिल ने अब तक वर्ल्ड कप की 4 पारियों में 16, 53, 26 और 9 रन बनाए हैं. उन्होंने अर्धशतकीय पारी बांग्लादेश के खिलाफ खेली थी.

Tags: Misbah ul haq, Shreyas iyer, Team india, World cup 2023

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here