Home Sports फखर ने किया रणनीति का खुलासा, बोले- 30 ओवर में करना चाहते थे मैच फिनिश

फखर ने किया रणनीति का खुलासा, बोले- 30 ओवर में करना चाहते थे मैच फिनिश

0
फखर ने किया रणनीति का खुलासा, बोले- 30 ओवर में करना चाहते थे मैच फिनिश

[ad_1]

हाइलाइट्स

आईसीसी क्रिकेट विश्व कप में पाकिस्तान का नेटरनरेट अभी भी माइनस में है
31 ओवर में जीत दर्ज कर पाक टीम नेटरनरेट को प्लस में कर सकती थी

नई दिल्ली. पाकिस्तान के ओपनर फखर जमां (Fakhar Zaman) ने बांग्लादेश (PAK vs BAN) के खिलाफ विश्व कप 2023 (ICC Cricket World Cup) के 31वें मैच में धमाकेदार बैटिंग की. फखर ने 74 गेंदों पर 3 चौकों और 7 छक्कों की मदद से 81 रन की पारी खेली. उन्हें प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया. जीत के बाद फखर ने रणनीति का खुलासा किया. उन्होंने कहा कि जब हम 100 रन पर पहुंचे तो हमारे माइंड में नेटरनरेट का ख्याल था. पाकिस्तान की टीम को अपना नेटरनरेट प्लस में लाने के लिए 31 ओवर तक मुकाबला जीतना था लेकिन वह इसमें सफल नहीं हो सकी.

बाबर आजम की कप्तानी वाल पाकिस्तानी टीम ने 32.3 ओवर में 3 विकेट पर 205 रन बनाकर मैच जीत लिया. पाकिस्तानी टीम पॉइंट टेबल में 7वें से 5वें नंबर पर पहुंच गई लेकिन उसका नेटरनरेट अभी माइनस में है. जीत के बाद फखर ने कहा, ‘ एशिया कप के बाद मैंने अपनी बैटिंग पर खूब मेहनत की. मैं कैंप में अच्छी लय में था. उसे मैं टीम के अंदर दिखाना चाहता था. आज मेरी मेहनत का फल मुझे मिला है. मैं अब्दुल्लाह शफीक से कहा कि मैं शुरू के कुछ ओवर में ज्यादा कुछ करने की कोशिश नहीं करूंगा. मैं जानता था कि मैं बड़े छक्के लगा सकता हूं. मेरी भूमिका को पार्टनर ने आसान बना दिया. इसके बाद मैंने अपना शॉट खेला.’

उसने अपना स्वाभाविक गेम खेला, हम जानते थे कि यदि वह 20-30 ओवर तक… बाबर आजम ने किसके लिए कहा ऐसा

PAK vs BAN World Cup: जीत की पटरी पर लौटी पाकिस्तानी टीम, फखर- शफीक चमके, बांग्लादेश वर्ल्ड कप 2023 से बाहर

पाकिस्तान की टीम इस जीत से खुद को सेमीफाइनल की दौड़ में बनाए रखी है. वहीं बांग्लादेश की टीम 6 मैच हारकर विश्व कप से बाहर हो गई है. पाकिस्तान की टीम लीग स्टेज में अभी 2 मैच और खेलेगी. वह अपने दोनों मैच जीतकर 10 अंक लेकर खुद को अंतिम 4 की दौड़ में बनाए रख सकती है.

बकौल फखर जमां, ‘100 रन बनने के बाद नेटरनरेट हमारे माइंड में था. हमारा लक्ष्य 30 ओवर में फीनिश करने का था. मैं आगामी मुकाबलों में इसी तरह से बड़ा स्कोर करना चाहता हूं.’ फखर को विश्व कप के शुरुआती कुछ मैचों में मौके मिले थे लेकिन वह उसे भुना नहीं सके थे. उनकी जगह कुछ मैचों में इमाम उल हक को आजमाया गया लेकिन वह भी कुछ खास कमाल नहीं कर सके. फिर फखर को इमाम की जगह प्लेइंग इलेवन में मौका मिला और इस ओपनर ने अबकी बार उसे भुनाने में कोई कोर कसर नहीं छोड़ी.

Tags: Fakhar zaman, ODI World Cup, PAK vs BAN, Pakistan vs Bangladesh

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here