[ad_1]
मोहाली. भारतीय टीम से बाहर चल रहे अनुभवी तेज गेदंबाज भुवनेश्वर कुमार घरेलू टी20 टूर्नामेंट में अपना जलवा बिखेर रहे हैं. अपनी धारदार गेंदबाजी से उन्होंने टीम को सैयद मुश्ताक अली प्री क्वार्टर फाइनल में बल्लेबाजों पर गजब ढाया. उत्तर प्रदेश की टीम ने गुजरात के खिलाफ बड़ी जीत दर्ज करते हुए अंतिम आठ में पहुंचने में कामयाब हुई.
अनुभवी तेज गेंदबाज भुवनेश्वर कुमार और फिट हो चुके मोहसिन खान की धारदार गेंदबाजी और नितीश राणा के आक्रामक अर्धशतक से उत्तर प्रदेश ने गुजरात को छह विकेट से हराकर सैयद मुश्ताक अली टी20 टूर्नामेंट के क्वार्टर फाइनल में जगह बनाई. गुजरात की टीम पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में आठ विकेट पर 127 रन ही बना सकी. उत्तर प्रदेश ने इसके जवाब में राणा की 49 गेंद में नाबाद 71 रन की पारी की बदौलत आठ गेंद पहले ही जीत दर्ज कर लिया.
एक साल से अधिक समय भारतीय टीम से बाहर भुवनेश्वर ने सीम और स्विंग गेंदबाजी का अच्छा नजारा पेश करते हुए चार ओवर में 21 रन देकर तीन विकेट चटकाए. बाएं हाथ के तेज गेंदबाज मोहसिन ने 13 रन देकर दो विकेट हासिल किए. गुजरात की ओर से सौरव चौहान (21 गेंद में 32 रन) ही टिककर बल्लेबाजी कर पाए.
लक्ष्य का पीछा करते हुए उत्तर प्रदेश की शुरुआत भी खराब रही और टीम ने चौथे ओवर में 22 रन तक ही दो विकेट गंवा दिए. राणा ने इसके बाद समीर रिज्वी (39 गेंद में 30 रन) के साथ 12.1 ओवर में 81 रन जोड़कर टीम को जीत की दहलीज तक पहुंचाया. राणा ने अपनी पारी में सात चौके और दो छक्के मारे. ध्रुव जुरेल (नाबाद 13) ने बाएं हाथ के तेज गेंदबाज अर्जन नागवासवाला पर चौका और छक्का जड़कर उत्तर प्रदेश को जीत दिलाई।
.
Tags: Bhuvneshwar kumar, Syed Mushtaq Ali Trophy
FIRST PUBLISHED : October 31, 2023, 17:33 IST
[ad_2]
Source link