[ad_1]

प्रतीकात्मक तस्वीर
– फोटो : अमर उजाला
विस्तार
राजधानी में हवा बेहद खराब श्रेणी में बरकरार है। हवा धीरे-धीरे गंभीर श्रेणी की ओर रुख कर रही है। मंगलवार सुबह व शाम के समय स्मॉग छाया रहा। प्रदूषित हवा से लोगों को सांस लेने व आंखों में जलन हो रही है। मंगलवार का दिन इस सीजन का सबसे प्रदूषित रहा, वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 359 दर्ज किया गया, जोकि सोमवार के मुकाबले 12 सूचकांक अधिक है। वजीरपुर व रोहिणी समेत छह इलाकों में हवा सर्वाधिक प्रदूषित रही।
दिल्ली के अधिकतर इलाकों में वायु सूचकांक 301 के पार रहा। एनसीआर में ग्रेटर नोएडा का एक्यूआई सबसे अधिक रहा। कमोबेश यही स्थिति बृहस्पतिवार तक बने रहने का अनुमान है। विशेषज्ञों के मुताबिक, हवा की गति कम होने से प्रदूषण कण हवा में सघन हो रहे हैं। इससे वायु गुणवत्ता खराब हो रही है।
[ad_2]
Source link