[ad_1]

कीर्ति और लुटेरा जितेंद्र उर्फ जीतू (फाइल फोटो)
– फोटो : अमर उजाला
विस्तार
उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद में इंजीनियिरंग की छात्रा कीर्ति की मौत के नौ घंटे बाद ही उसकी हत्या का मुख्य आरोपी जितेंद्र उर्फ जीतू पुलिस के साथ मुठभेड़ में ढेर हो गया। पुलिस 27 अक्तूबर की रात से ही उसकी तलाश कर रही थी। वारदात में शामिल रहा उसका साथी बलवीर 28 अक्तूबर की शाम मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार हुआ था। उससे पूछताछ में पुलिस को अहम सुराग मिले थे। माना जा रहा है कि इन सुरागों के जरिये ही पुलिस उस तक पहुंच सकी। हालांकि, पुलिस का दावा है कि चेकिंग के दौरान उसके साथ मुठभेड़ हुई।
[ad_2]
Source link