Home Sports World Cup: टीम इंडिया का प्रदर्शन 2019 जैसा ही, लगातार 6 जीत के बाद रोहित ने खुद बता दी कमी, कहीं फिर ना…

World Cup: टीम इंडिया का प्रदर्शन 2019 जैसा ही, लगातार 6 जीत के बाद रोहित ने खुद बता दी कमी, कहीं फिर ना…

0
World Cup: टीम इंडिया का प्रदर्शन 2019 जैसा ही, लगातार 6 जीत के बाद रोहित ने खुद बता दी कमी, कहीं फिर ना…

[ad_1]

नई दिल्ली. टीम इंडिया का प्रदर्शन वर्ल्ड कप 2023 में अब तक लाजवाब रहा है. रोहित शर्मा की अगुआई में टीम ने अब तक खेले अपने सभी 6 मैच जीते हैं. वर्ल्ड कप के पॉइंट टेबल की बात करें, तो भारतीय टीम 12 अंक के साथ टाॅप पर है. भारतीय टीम अब तक अपराजेय है, जबकि अन्य 9 टीमों की बात करें, सभी को कम से कम एक मैच में हार मिल चुकी है. टीम इंडिया ने अपने अंतिम मैच में इंग्लैंड को 100 रन से हराया. इसके बाद भी रोहित बल्लेबाजों के प्रदर्शन से खुश नहीं थे. ऐसी ही एक कमी 2019 वर्ल्ड कप में दिखी थी. इसका खामियाजा टीम को सेमीफाइनल में भुगतना पड़ा था. टीम 240 रन के लक्ष्य को हासिल नहीं कर सकी थी और न्यूजीलैंड से हारकर बाहर हो गई थी. मौजूदा वर्ल्ड कप की बात करें, भारत को अपने 7वें मुकाबले में 2 नवंबर को मुंबई में श्रीलंका के खिलाफ उतरना है.

टीम इंडिया ने लखनऊ में खेले गए मैच में इंग्लैंड के खिलाफ पहले बल्लेबाजी करते हुए 229 रन बनाए थे. जवाब में इंग्लिश टीम 129 रन ही बना सकी थी. यानी 100 रन के अंतर से मिली जीत को बड़ा माना जा सकता है. लेकिन मैच के बाद कप्तान रोहित शर्मा ने कहा था कि हमने 20 से 30 रन कम बनाए. एक तरह से उन्होंने मिडिल ऑर्डर पर सवाल उठाए, क्योंकि अब तक टूर्नामेंट में टॉप ऑर्डर ने कमाल का प्रदर्शन किया था. 2019 में भी कुछ ऐसा ही प्रदर्शन टीम के साथ-साथ टॉप ऑर्डर के बैटर्स का भी रहा था.

टॉप ऑर्डर के बैटर्स ने जड़े थे 7 शतक
2019 वर्ल्ड कप की बात करें, तो भारतीय टीम ने राउंड रॉबिन में एक ही मैच गंवाया था. 9 में से 7 मैच जीते थे, जबकि इंग्लैंड के खिलाफ हार मिली थी. एक मैच बारिश के कारण नहीं खेला जा सका था. टूर्नामेंट में भारत के टॉप ऑर्डर यानी टाॅप-3 बैटर्स ने 7 शतक और 8 अर्धशतक लगाया था जबकि नंबर-4 से नंबर-6 के बैटर सिर्फ 2 ही अर्धशतक लगा सके थे. 2023 वर्ल्ड कप में भी अब तक प्रदर्शन कुछ ऐसा ही रहा है.

8 बार 50+ रन की पारी खेली
वर्ल्ड कप 2023 के प्रदर्शन को देखें, तो टॉप-3 बैटर्स अब तक 2 शतक और 6 अर्धशतक लगा चुके हैं. यानी 8 बार 50 से अधिक रन की पारी खेली है. रोहित शर्मा ने एक शतक और 2 अर्धशतक लगाया है. विराट कोहली भी एक शतक और 3 अर्धशतक लगा चुके हैं. एक अर्धशतक शुभमन गिल ने लगाया है. दूसरी ओर नंबर-4 से नंबर-6 के बैटर 2 ही अर्धशतक लगा सके हैं. केएल राहुल और श्रेयस अय्यर ने एक-एक अर्धशतक लगाया है. श्रेयस अय्यर 5 पारियों में कुछ खास खेल नहीं दिखा सके हैं.

रोहित शर्मा के साथी की जगह खतरे में, प्लेइंग-XI से कट सकता है पत्ता, पूर्व सेलेक्टर ने बताया- SKY क्यों जरूरी?

टीम इंडिया वर्ल्ड कप 2023 के पहले मैच में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 2 रन पर 3 विकेट गंवाकर संघर्ष कर रही थी. तब नंबर-3 पर उतरे विराट काेहली और नंबर-5 पर उतरे केएल राहुल ने अर्धशतक जड़कर जीत दिलाई थी. लेकिन इंग्लैंड के खिलाफ सिर्फ ओपनर रोहित शर्मा की अर्धशतक लगा सके थे. सूर्यकुमार यादव ने भले ही 49 रन बनाए, लेकिन वे अहम समय पर अपना विकेट गंवा बैठे थे.

Tags: Rohit sharma, Team india, World cup 2023

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here