[ad_1]
हाइलाइट्स
साउथ अफ्रीका ने 4 विकेट पर 357 रन बनाए
क्विंटन डिकॉक और डुसन ने खेली शतकीय पारी
इस विश्व कप में डिकॉक ने जड़ा चौथा शतक
नई दिल्ली. अपना आखिरी विश्व कप खेल रहे क्विंटन डिकॉक (Quinton de Kock) और रासी वान डेर डुसेन (Rassie Van der Dussen) की शतकीय पारियों के बाद गेंदबाजों की कातिलाना गेंदबाजी के दम पर साउथ अफ्रीका ने न्यूजीलैंड (SA vs NZ) को 190 रन से हरा दिया. प्रोटियाज टीम ने आईसीसी क्रिकेट विश्व कप 2023 में जीत का चौका लगाया वहीं कीवी टीम को लगातार तीसरी हार झेलनी पड़ी. साउथ अफ्रीका के 7 मैचों में 12 अंक हो गए हैं और बेहतर नेटरनरेट के अधार पर उसकी टॉप पर वापसी हो गई है. इस समय भारत और साउथ अफ्रीका के एक समान 12-12 अंक हैं लेकिन नेटरनरेट के आधार पर प्रोटियाज टीम प्वॉइंट टेबल में भारत को पछाड़कर पहले नंबर पर पहुंच गई है.
358 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी न्यूजीलैंड की टीम 35.3 ओवर में 167 रन पर ढेर हो गई. कीवी टीम की ओर से ग्लेन फिलिप्स ने 60 रन की पारी खेली जबकि ओपनर विल यंग ने 33 रन बनाए वहीं डेरिल मिचेल 24 रन बनाकर आउट हुए. कीवी टीम के 6 बैटर दहाई का आंकड़ा भी नहीं छू सके. साउथ अफ्रीका की ओर से पेसर मार्को यानसेन ने 3 विकेट चटकाए वहीं स्पिनर केशव महाराज के खाते में 4 विकेट गए.
डिकॉक और डुसेन ने जड़े शतक
इससे पहले, बेहतरीन फॉर्म में चल रहे क्विंटन डिकॉक और रासी वान डर डुसेन ने जीवनदान का फायदा उठाकर शतक जमाए जिससे दक्षिण अफ्रीका ने धीमी शुरुआत के बावजूद 4 विकेट पर 357 रन का विशाल स्कोर बनाया. डिकॉक ने 116 गेंद पर 10 चौकों और तीन चौकों की मदद से 114 रन बनाए. डुसेन ने 118 गेंद पर 133 रन बनाए जिसमें 9 चौके और 5 छक्के शामिल हैं. दोनों ने दूसरे विकेट के लिए 200 रन की साझेदारी की. इनके अलावा ऊपरी क्रम में बल्लेबाजी के लिए भेजे गए डेविड मिलर ने 30 गेंद पर चार छक्कों की मदद से 53 रन की तूफानी पारी खेली. दक्षिण अफ्रीका ने आखिरी 10 ओवर में 119 रन बनाए. न्यूजीलैंड की तरफ से टिम साउदी ने 77 रन देकर 2 विकेट लिए.
15 ओवर में डिकॉक सिर्फ एक बाउंड्री लगा पाए थे
न्यूजीलैंड ने टॉस जीतकर दक्षिण अफ्रीका को पहले बल्लेबाजी के लिए आमंत्रित किया और फिर कसी गेंदबाजी की. आलम यह था कि डिकॉक जैसा आक्रामक बल्लेबाज पहले 15 ओवर में केवल एक बाउंड्री लगा पाया था. दक्षिण अफ्रीका ने पहले पावरप्ले में 1 विकेट पर 43 रन बनाए. इसमें कप्तान तेंबा बावुमा का योगदान 24 रन था. उन्होंने ट्रेंट बोल्ट की गेंद पर स्लिप में कैच देने से पहले अपने चारों चौके और एक छक्का मेट हेनरी पर लगाया.
डिकॉक को 12 रन पर मिली जीवनदान
डिकॉक भी उनके पीछे पवेलियन लौट जाते लेकिन ग्लेन फिलिप्स ने विश्व कप में अपना पहला मैच खेल रहे साउदी की गेंद पर उनका मुश्किल कैच छोड़ दिया. डिकॉक तब 12 रन पर खेल रहे थे. उन्होंने पारी के 16वें ओवर में साउदी पर चौका और छक्का लगाकर अपने हाथ खोले और फिर सेंटनर की गेंद भी छह रन के लिए भेजी. वह 62 गेंद पर 50 रन तक पहुंचे. इसके बाद उन्होंने दक्षिण अफ्रीका की तरफ से किसी एक विश्व कप में सर्वाधिक रन बनाने का जॉक कैलिस (485 रन, 2007) का रिकॉर्ड तोड़ा. डुसेन भी शुरू में जूझते नजर आए लेकिन उन्होंने पांव जमाए रखे तथा 61 गेंद पर अपना पचासा पूरा किया. इस बीच उन्होंने रविंद्र और फिलिप्स पर छक्के लगाए.
103 गेंद पर डिकॉक ने पूरा किया शतक
डिकॉक ने जेम्स नीशम पर छक्का लगाकर 103 गेंद पर वर्तमान विश्व कप का अपना चौथा शतक पूरा किया. नीशम के इस ओवर में डुसेन को दो जीवनदान मिले. उन्होंने बाद में इसी गेंदबाज पर चौका लगाकर 101 गेंद पर अपना शतक पूरा किया जो वर्तमान विश्व कप में उनका दूसरा सैकड़ा है. टॉम लाथम ने इन दोनों की साझेदारी तोड़ने के लिए सात गेंदबाजों का उपयोग किया. इस बीच हेनरी को मांसपेशियों में खिंचाव के कारण मैदान छोड़ना पड़ा. साउदी ने 40वें ओवर में डिकॉक को बैकवर्ड प्वाइंट पर कैच करा कर यह साझेदारी तोड़ी. इस बार फिलिप्स ने कैच लेने में कोई गलती नहीं की.
46वें ओवर में 300 के आंकड़े पर पहुंचा न्यूजीलैंड
डुसेन ने शतक पूरा करने के बाद नीशम पर लगातार दो छक्के लगाए जबकि मिलर ने यही रवैया फिलिप्स के खिलाफ अपनाकर 46वें ओवर में टीम का स्कोर 300 रन के पार पहुंचाया. साउदी ने डुसेन को बोल्ड करके इन दोनों के बीच 43 गेंद पर निभाई गई 78 रन की साझेदारी तोड़ी. मिलर ने नीशम पर छक्का लगाकर 29 गेंद पर अपना अर्धशतक पूरा किया.
.
Tags: David Miller, Keshav Maharaj, New Zealand, ODI World Cup, Quinton de Kock, Rassie van der Dussen, South africa
FIRST PUBLISHED : November 1, 2023, 21:12 IST
[ad_2]
Source link