[ad_1]
नई दिल्ली. पाकिस्तान की टीम आखिरकार वर्ल्ड कप 2023 में हार की दलदल से बाहर आ चुकी है. लगातार 4 मुकाबले हारने के बाद बाबर आजम की अगुआई में टीम ने टूर्नामेंट के 31वें मुकाबले में बांग्लादेश पर 7 विकेट से बड़ी जीत दर्ज की. बांग्लादेश के खिलाफ मैच में फखर जमां ने शानदार बैटिंग करते हुए 81 रनों की पारी खेली. मैच के बाद उन्होंने कहा है कि मेरी इंजरी उतनी गहरी नहीं थी मैं पहले भी खेल सकता था.
मैच के बाद प्रेस कॉन्फेंस में बात करते हुए फखर जमां ने अपनी इंजरी को लेकर कहा, “वर्ल्ड कप में कोई भी जीत हमें कॉन्फिडेंस देती है. हम इसी जीत की तलाश कर रहे थे. अगले दोनों मैचों को हम अच्छे रन रेट से जीतने की कोशिश करेंगे. मेरी चोट ऐसी थी कि मैं पहले भी वर्ल्ड कप खेल सकता था. अगर टीम को जरूरत होती तो मैं टीम में आ सकता था. मुझे ऐसी कोई खतरनाक इंजरी नहीं हुई थी. हम बचाव कर रहे थे. अभी मुझे मौका मिला है तो मैं ये पूरी कोशिश करूंगा कि मैं टीम को जिताने की कोशिश करूं.”
बाबर आजम के खराब परफॉर्मेंस पर भड़के शाहिद अफरीदी, भारत के दो खिलाड़ियों का दिया उदाहरण
फखर जमां का यह कहना कि मैं इंजरी के समय भी खेल सकता था पाकिस्तान टीम पर कई तरह के सवाल उठाता है. इससे यह समझा जा सकता है कि बाबर आजम और टीम मैनेजमेंट फखर की जगह इमाम उल हक को प्रॉयरिटी पर रख रही है. इमाम का प्रदर्शन वर्ल्ड कप में काफी खराब रहा है. इसके बावजूद मैनेजमेंट उन्हें लगातार मौके देता रहा है. इससे यही समझा जा रहा है कि इंजमाम उल हक का भतीजा होने का फायदा इमाम को साफ तौर पर मिल रहा.
फखर जमां ने बांग्लादेश के खिलाफ मैच में 74 गेंदों पर 3 चौकों और 7 छक्कों की मदद से 81 रन की पारी खेली. उन्हें प्लेयर ऑफ द मैच भी चुना गया. हालांकि, फखर ने अब यह साबित कर दिया कि वह टीम को मैच जिताने की क्षमता रखते हैं. पाकिस्तान की टीम में इस साल कोई ऐसा खिलाड़ी नजर नहीं आया जो अकेले के दम पर टीम को जिता सके.
.
Tags: Babar Azam, Fakhar zaman, Inzamam ul haq, Pakistan cricket team, World cup 2023
FIRST PUBLISHED : November 1, 2023, 13:49 IST
[ad_2]
Source link