[ad_1]
हाइलाइट्स
विराट कोहली को रिजवान ने धकेलकर टॉप 5 में की वापसी
विश्व कप 2023 में सबसे ज्यादा विकेट लेने वालों में अफरीदी ने बुमराह को पछाड़ा
मोहम्मद रिजवान ने बांग्लादेश के खिलाफ खेली नाबाद 26 रन क पारी
नई दिल्ली. भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान विराट कोहली (Virat Kohli) आईसीसी क्रिकेट विश्व कप 2023 (ICC Cricket World Cup 2023) में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट में सातवें नंबर पर खिसक गए हैं. पाकिस्तान के विकेटकीपर बल्लेबाज मोहम्मद रिजवान (Mohammad Rizwan) ने कोहली को धकेलकर टॉप 5 में धांसू एंट्री मारी है. रिजवान विश्व कप 2023 के 31वें मैच में बांग्लादेश के खिलाफ 21 गेंदों पर 4 चौकों की मदद से 26 रन बनाकर नाबाद लौटे. इस लिस्ट में साउथ अफ्रीका के अनुभवी विकेटकीपर क्विंटन डिकॉक हैं जबकि दूसरे नंबर पर ऑस्ट्रेलियाई विस्फोटक ओपनर डेविड वॉर्नर (David Warner) काबिज हैं. न्यूजीलैंड के ऑलराउंडर रचिन रवींद्र तीसरे नंबर पर विराजमान हैं.
पाकिस्तान की टीम ने ईडन गार्डंस स्टेडियम में खेले गए मैच में बांग्लादेश को 7 विकेट से हरा दिया. मोहम्मद रिजवान ने इस मैच में नाबाद रहते हुए पाकिस्तान को जीत दिलाई. आईसीसी विश्व कप 2023 के 32वें मैच में बुधवार (1 नवंबर) को यानी आज साउथ अफ्रीका और न्यूजीलैंड (SA vs NZ) की टीमें आमने सामने होंगी. इस मैच में नंबर वन के लिए डिकॉक (Quinto de kock) और रचिन के बीच भी टक्कर होगी. रचिन इस मुकाबले में 26 रन बनाने के साथ ही डिकॉक को पीछे छोड़ देंगे. वहीं डिकॉक भी इस मैच में बड़ी पारी खेलने की फिराक में होंगे.
फखर जमां ने जीत के बाद किया रणनीति का खुलासा, बोले- 30 ओवर में करना चाहते थे मैच फिनिश लेकिन…
उसने अपना स्वाभाविक गेम खेला, हम जानते थे कि यदि वह 20-30 ओवर तक… बाबर आजम ने किसके लिए कहा ऐसा
रिजवान 7वें से उठकर पांचवें नंबर पर पहुंचे
मोहम्मद रिजवान के 7 मैचों में 359 रन हो गए हैं और वह 7वें से उठकर पांचवें नंबर पर पहुंच गए हैं. वहीं विराट कोहली 6 पारियों में 354 रन बनाकर सातवें नंबर पर खिसक गए हैं. डिकॉक के 6 पारियों में 431 रन हैं जबकि डेविड वॉर्नर 6 पारियों में 413 के साथ दूसरे नंबर पर हैं. रचिन रवींद्र 6 मैचों में 406 रन बनाकर तीसरे नंबर हैं वहीं भारतीय टीम के कप्तान रोहित शर्मा 398 रन के साथ चौथे नंबर पर काबिज हैं. साउथ अफ्रीका के एडेन मार्करम के 6 मैचों में 356 रन हैं और वह छठे स्थान पर हैं. विराट कोहली 6 मैचों में 354 रन के साथ सातवें नंबर पर हैं.
शाहीन अफरीदी ने बुमराह को पीछे छोड़ा
पाकिस्तान के युवा तेज गेंदबाज शाहीन अफरीदी ने बांग्लादेश के खिलाफ 3 विकेट चटकाए. अफरीदी के इस विश्व कप में 7 मैचों में 16 विकेट हो गए हैं. उन्होंने इस दौरान भारतीय तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह को पीछे छोड़ा. बुमराह ने 6 मैचों में अभी तक 14 शिकार किए हैं. मौजूदा विश्व कप में सबसे ज्यादा विकेट झटकने के मामले में ऑस्ट्रेलिया के एडम जांपा पहले नंबर पर हैं. जांपा की इकोनोमी अफरीदी से बेहतर हैं इसलिए वह पहले स्थान पर हैं.
.
Tags: Aiden Markram, Mohammad Rizwan, ODI World Cup, Quinton de Kock, Rachin Ravindra, Rohit sharma, Virat Kohli
FIRST PUBLISHED : November 1, 2023, 06:01 IST
[ad_2]
Source link