[ad_1]
हाइलाइट्स
क्विंटन डि कॉक ने वर्ल्ड कप में चौथा शतक लगाया है.
साउथ अफ्रीका की टीम शानदार फॉर्म में नजर आई.
नई दिल्ली. टीम इंडिया के स्टार बल्लेबाज शिखर धवन (Shikhar Dhawan) वर्ल्ड कप से पहले काफी चर्चा में रहे थे. उन्हें एशिया कप से लेकर एशियन गेम्स तक नजरअंदाज किया गया था. जिसके बाद फैंस ने जमकर बवाल किया. लेकिन शिखर धवन अपनी मस्ती में खोए रहे, अब वे वर्ल्ड कप का जमकर लुत्फ उठा रहे हैं. यूं तो मेगा इवेंट में टीम इंडिया के बल्लेबाज धूम मचाते नजर आ रहे हैं, लेकिन शिखर धवन जिस खिलाड़ी के मुरीद हुए वो साउथ अफ्रीका का है. इस खिलाड़ी की तारीफ में धवन ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो के जरिए गेंदबाजों की गजब बेइज्जती कर दी है.
गब्बर साउथ अफ्रीका के स्टार बल्लेबाज क्विंटन डि कॉक के दीवाने हो चुके हैं जो इस बार आखिरी वर्ल्ड कप खेल रहे हैं. डि कॉक इस वर्ल्ड कप में शतकों में डील करते नजर आ रहे हैं. उन्होंने पहले श्रीलंका, ऑस्ट्रेलिया और बांग्लादेश के खिलाफ शतकीय पारियों को अंजाम दिया. इसके बाद अब इस वर्ल्ड कप में टेबल टॉपर रही न्यूजीलैंड को भी रिमांड पर लिया. न्यूजीलैंड के सामने डि कॉक ने 113 रन की शानदार पारी खेली और शतकों का चौका लगा दिया. इसी के साथ सलामी बैटर ने कुछ रिकॉर्ड भी अपने नाम किए. उनकी इस धांसू बल्लेबाजी देखने के बाद शिखर धवन उनके सामने आने वाले गेंदबाजों की गजब बेइज्जती कर दी है.
‘आंखों से धुआं निकल रहा है’
धवन ने एक्स पर एक वीडियो मीम शेयर किया जिसमें उन्होंने लिखा, ‘इस विश्व कप में क्विंटन डि कॉक को गेंदबाजी करने के बाद गेंदबाज. एक खिलाड़ी के लिए रिटायरमेंट से पहले एक सपने के समान विश्व कप.’ पहली लाइन धवन ने गेंदबाजों के लिए लिखी. वीडियो के जरिए धवन ने समझाया डिकॉक को गेंदबाजी करने के बाद गेंदबाज कुछ ऐसा महसूस करेंगे, ‘आंखों से धुआं निकल रहा है, उठा मुझसे जा नहीं रहा, हिला मुझसे जा नहीं रहा. मुझे लगता है अब नहीं तो तब मेरी बैटरी ऑफ हो गई और मेरी बैटरी लो हो गई.’
क्विंटन डि कॉक वर्ल्ड कप के एक सीजन में शतक के मामले में दूसरे स्थान पर आ चुके हैं. उन्होंने अभी तक इस टूर्नामेंट 4 शतक लगा लिए हैं. पहले स्थान पर रोहित शर्मा का नाम हैं जिन्होंने 2019 वर्ल्ड कप में 5 शतकीय पारियां खेली थी. डि कॉक के शतक की बदौलत साउथ अफ्रीका की टीम ने बड़े अंतर से न्यूजीलैंड को पस्त कर दिया है.
.
Tags: Quinton de Kock, Shikhar dhawan, World cup 2023
FIRST PUBLISHED : November 1, 2023, 21:20 IST
[ad_2]
Source link