Home Sports रोहित की लिस्ट में शामिल हुए डिकॉक, कोहली-रूट पीछे छूटे, वर्ल्ड कप का बड़ा रिकॉर्ड

रोहित की लिस्ट में शामिल हुए डिकॉक, कोहली-रूट पीछे छूटे, वर्ल्ड कप का बड़ा रिकॉर्ड

0
रोहित की लिस्ट में शामिल हुए डिकॉक, कोहली-रूट पीछे छूटे, वर्ल्ड कप का बड़ा रिकॉर्ड

[ad_1]

नई दिल्ली. क्विंटन डिकॉक न्यूजीलैंड के खिलाफ शतक जड़कर वर्ल्ड कप के खास बैटर्स में शुमार हो गए हैं. दक्षिण अफ्रीका ने न्यूजीलैंड के खिलाफ बुधवार को 113 रन की पारी खेली. इसके साथ ही उन्होंने वर्ल्ड कप में सबसे अधिक शतक लगाने के मामले में विराट कोहली, जो रूट, विवियन रिचर्ड्स जैसे बैटर्स को पीछे छोड़ दिया. क्विंटन डि कॉक ने वर्ल्ड कप 2023 में चौथी बार शतक लगाया है. एक वर्ल्ड कप में सबसे अधिक शतक लगाने के मामले में अब दुनिया का सिर्फ एक बैटर उनसे आगे है. यह बैटर कोई और नहीं, भारत के कप्तान रोहित शर्मा हैं.

दक्षिण अफ्रीका के क्विंटन डिकॉक ने न्यूजीलैंड के खिलाफ बुधवार को पुणे में खेले गए मैच में 116 गेंद पर 114 रन की शानदार पारी खेली. उन्होंने अपनी पारी में 10 चौके और 3 छक्के जमाए. इसके साथ ही क्विंटन डिकॉक वर्ल्ड कप 2023 में 500 से अधिक रन बनाने पहले बैटर बन गए हैं. उन्होंने इस वर्ल्ड कप के 7 मैच में 77.85 की औसत और 112.60 की स्ट्राइक रेट से 545 रन बनाए हैं. इसमें 4 शतक शामिल हैं.

आईसीसी वनडे वर्ल्ड कप के एक सीजन में सबसे अधिक शतक लगाने का रिकॉर्ड रोहित शर्मा के नाम है. रोहित शर्मा ने वर्ल्ड कप 2019 में 5 शतक लगाए थे. जबकि क्विंटन डिकॉक अब वर्ल्ड कप 2023 में 4 शतक लगा चुके हैं. अगर डिकॉक एक और शतक लगाते हैं तो वे रोहित शर्मा के रिकॉर्ड की बराबरी कर लेंगे.

अगर वर्ल्ड कप में सबसे अधिक शतक लगाने की बात करें तो उसमें भी रोहित शर्मा नंबर-1 हैं. रोहित शर्मा ने वर्ल्ड कप इतिहास में सबसे अधिक 7 शतक लगाए हैं. सचिन तेंदुलकर और डेविड वॉर्नर 6-6 शतक के साथ संयुक्त रूप से दूसरे नंबर पर हैं. कुमार संगकारा और रिकी पोंटिंग के नाम 5-5 शतक हैं. क्विंटन डिकॉक समेत 6 बैटर 4-4 शतक लगा चुके हैं. इनमें सौरव गांगुली, एबी डिविलियर्स, मार्क वॉ, तिलकरत्ने दिलशान और माहेला जयवर्धने शामिल हैं.

Tags: 10 Kaarname, Quinton de Kock, Rohit sharma, World cup 2023

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here