[ad_1]
हाइलाइट्स
विराट का श्रीलंका के खिलाफ वनडे में है जबर्दस्त रिकॉर्ड
इस टीम के खिलाफ उन्होंने सबसे ज्यादा 10 शतक जड़े
वनडे में श्रीलंका के खिलाफ बना चुके हैं 2506 रन
नई दिल्ली. वर्ल्डकप 2023 (World Cup 2023) में टीम इंडिया गुरुवार,2 नवंबर को अपना 7वां मैच खेलेगी. भारतीय टीम का सामना मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में श्रीलंका (India vs Sri Lanka) से होगा.वर्ल्डकप में अब तक के प्रदर्शन के आधार पर रोहित शर्मा ब्रिगेड को इस मैच में जीत का दावेदार माना जा रहा है. टूर्नामेंट में भारत का ‘विजयी रथ’ इस समय सरपट दौड़ रहा है और टीम ने अपने छहों मैच में बेहद आसानी से जीत हासिल की है. 12 अंकों के साथ भारतीय टीम अंकतालिका में इस समय चोटी पर है, दूसरी ओर श्रीलंका की बात करें तो उसे अब तक दो जीत ही नसीब हो सकी हैं. छह मैचों में दो जीत के साथ कुसल मेंडिस की टीम के चार अंक हैं और वह अंकतालिका में 7वें स्थान पर है.
इस मुकाबले में टीम इंडिया की जीत के साथ भारतीय क्रिकेटप्रेमियों की नजर विराट कोहली (Virat Kohli) के प्रदर्शन पर भी होगी. विराट इस समय सचिन तेंदुलकर (Sachin Tendulkar) के 49 वनडे शतक के रिकॉर्ड से महज एक शतक दूर हैं. ‘किंग कोहली’ के इस समय वनडे में 48 शतक हैं और एक शतक बनाते ही वे, मास्टर ब्लास्टर के रिकॉर्ड की बराबरी कर लेंगे.यदि वे इस वर्ल्डकप में दो शतक बनाने में सफल रहे तो सचिन के वनडे में शतक के रिकॉर्ड को पीछे छोड़ देंगे. वर्ल्डकप में शानदार प्रदर्शन कर रहे विराट, भारतीय टीम के इंग्लैंड के खिलाफ पिछले मैच में 0 पर आउट हो गए थे, ऐसे में फैंस, श्रीलंका के खिलाफ इस मैच में उनसे बड़ी पारी और शतक की उम्मीद लगाए हैं.
छोटी उम्र, बड़ा कमाल! WC में नूर अहमद सहित कई युवा प्लेयर बिखेर रहे ‘नूर
Virat Kohli has scored most centuries against an opponent in ODIs – 10 Vs Sri Lanka.
– The King plays Sri Lanka tomorrow at the Wankhede…!!! pic.twitter.com/9fsWmwq3Dz
— Mufaddal Vohra (@mufaddal_vohra) November 1, 2023
वैसे, श्रीलंका के खिलाफ इस मैच में विराट से अच्छे प्रदर्शन की उम्मीद की मौजूदा वर्ल्डकप में उनके फॉर्म के अलावा एक और वजह है. विराट का श्रीलंका के खिलाफ वनडे में शानदार रिकॉर्ड रहा है और इस फॉर्मेट में अपनी सबसे अधिक सेंचुरी उन्होंने इसी टीम के खिलाफ लगाई हैं.उन्होंने श्रीलंका के खिलाफ अब तक 52 मैच खेले हैं और 62.65 के जबर्दस्त औसत से 2506 रन बनाए हैं, इसमें 10 सैकड़े और 11 पचासे शामिल हैं.नाबाद 166 रन अब तक विराट का श्रीलंका के खिलाफ सर्वोच्च स्कोर रहा है.दूसरे शब्दों में कहें तो विराट ने अपने करियर रन औसत (57.91) से अच्छा औसत, श्रीलंका के खिलाफ (62.65) दर्ज किया है. वर्ल्डकप की बात करें तो इस अहम टूर्नामेंट में विराट, श्रीलंका के खिलाफ दो मैच खेले हैं जिसमें वानखेड़े मैदान पर ही 2011 का वर्ल्डकप फाइनल भी शामिल है. इन दो मैचो में एक बार नाबाद रहते हुए उन्होंने 69 रन (औसत 69.00)बनाए हैं. वर्ल्डकप में विराट ने अपना पिछला मुकाबला 2029 में खेला था और वे 34 रन बनाकर नाबाद रहे थे.भारतीय टीम ने यह मैच सात विकेट से जीता था.
गिल फिर सारा के साथ आए नजर, डेटिंग या दोस्ती? कब मिलेगा इस सवाल का जवाब
वर्ल्डकप 2023 की बात करें तो विराट कोहली ने अब तक छह मैचों में 88.50 के औसत से 354 रन बनाए हैं, इस दौरान नाबाद 103 रन उनका सर्वोच्च स्कोर रहा है. एक शतक और तीन अर्धशतक वे अब तक टूर्नामेंट में लगा चुके हैं.
.
Tags: India Vs Sri lanka, Virat Kohli, World cup 2023
FIRST PUBLISHED : November 1, 2023, 15:38 IST
[ad_2]
Source link