Home World Explainer: कोट पर पीले सितारे में यूएन के मंच पर नजर आए इजरायली राजदूत गिलाद, जानें-क्या है हिटलर से कनेक्शन

Explainer: कोट पर पीले सितारे में यूएन के मंच पर नजर आए इजरायली राजदूत गिलाद, जानें-क्या है हिटलर से कनेक्शन

0
Explainer: कोट पर पीले सितारे में यूएन के मंच पर नजर आए इजरायली राजदूत गिलाद, जानें-क्या है हिटलर से कनेक्शन

[ad_1]

इजरायल-हमास के बीच छिड़ी जंग के संबंध में संयुक्त राष्ट्र संघ ने इमरजेंसी मीटिंग बुलाई थी. उस मीटिंग से कुछ खास तो नहीं निकला. लेकिन एक तस्वीर चर्चा के केंद्र में आ गई. हुआ यूं कि यूएन में इजरायल के राजदूत गिलाद अर्डेन कोट पर पीले रंग का स्टार लगा अपने देश का पक्ष रख रहे थे. तल्ख अंदाज में गिलाद ने अपनी बात रखते हुए कहा था कि ऐसा लग रहा है कि आप में से कुछ लोगों ने पिछले 80 साल से सबक नहीं लिया है. आप लोग भूल चुके हैं कि इस संस्था का गठन किस मकसद से किया गया था. लिहाजा इस दिन यानी 30 अक्टूबर से (30 अक्टूबर को इजरायल-हमास मामले में यूएन की इमरजेंसी मीटिंग हुई थी) आप मुझे इस रूप में देखेंगे और याद करेंगे कि गलत ताकतों के खिलाफ आपकी चुप्पी साधने का मतलब क्या होता है.

गिलाद ने क्या कहा था

गिलाद ने कहा कि उनकी दादा दादी की तरह लाखों की संख्या में जितने भी यहुदी हैं वो पीले रंग का स्टार लगाएंगे. फिर वो अपनी सीट से उठे और कहा कि नेवर अगेन. उन्होंने कहा कि पीले रंग वाला यह स्टार उनके लिए गर्व की बात है. यही नहीं पीले रंग का यह स्टार आपको याद दिलाएगा कि अब तो जागो. जो जायज है उसके समर्थन में बोलो, अब यहीं सवाल उठता है कि वो पीले रंग का स्टार क्यों पहने थे. क्यों अपनी टीम के सदस्यों के बारे में कहा और उसका रिश्ता हिटलर और सेकेंड वर्ल्ड वार से कैसे जुड़ता है.

पीले स्टार का हिटलर से नाता
पीला स्टार, यहुदी और हिटलर और नरसंहार की अपनी कहानी है. जर्मनी की सत्ता पर जब हिटलर काबिज हुआ तो उसकी आंखों में यहुदी खटका करते थे. हिटलर की नापसंदगी इस कदर बढ़ी कि उसने यहुदियों के ऊपर जुल्म ढाना शुरू कर दिया. उसने एक आदेश दिया कि जितने भी यहुदी है उन्हें पीले रंग का स्टार पहनाया जाए. ऐसा करने के पीछे मकसद था कि उनकी पहचान पुख्ता की जा सके. यहुदियों के प्रति उसकी नफरत बढ़ती जा रही थी जिसका अंत नरसंहार के रूप में सामने आया. उस समय पीला स्टार यहुदियों के लिए तिरस्कार का प्रतीक बन गया. लेकिन गिलाद ने कहा कि पीला स्टार हमें याद दिलाता है कि किस तरह से हमारे साथ व्यवहार किया गया. जिस पीले स्टार के जरिए हमें कमजोर, निरीह साबित करने की कोशिश की गई उसी के जरिए गर्व के साथ हम दुनिया को बताने की कोशिश कर रहे हैं इजरायलियों के साथ किस तरह का बर्ताव किया जा रहा है.

गिलाद का विरोध भी
जब गिलाद खुद को पीले स्टार में यूएन के मंच पर अपनी बात कर रहे थे तो उसका विरोध कुछ इजरायली संगठनों ने किया. इजरायल होलोकॉस्ट मेमोरियल का मानना है कि इससे देश और उसके नागरिकों का अपमान हुआ है. इसके अलावा याद वाशेम म्यूजिम जेरुशलम के चेयरमैन डानी डायन ने कहा कि पीला स्टार हमारी मजूबरी की तरफ इशारा करता है, जब हम दूसरों की दया पर थे. अच्छा रहा होता कि देश के झंडे को सामने रखा गया होता जो हमारी एकता का प्रतीक है. हमें इस तरह के प्रतीक के इस्तेमाल से दूर रहना चाहिए. हम वो कौम हैं जिन्होंने सभी दिक्कतों और मुश्किलों को एक किनारे कर तरक्की की राह पर आगे बढ़ रहे हैं. 

.

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here