Home World Israel Hamas War LIVE: इजरायल के गाजा में एक्‍शन के विरोध में इन 2 देशों ने वापस बुलाए राजदूत, हमास ने बंधकों के बारे में कही ये बात

Israel Hamas War LIVE: इजरायल के गाजा में एक्‍शन के विरोध में इन 2 देशों ने वापस बुलाए राजदूत, हमास ने बंधकों के बारे में कही ये बात

0
Israel Hamas War LIVE: इजरायल के गाजा में एक्‍शन के विरोध में इन 2 देशों ने वापस बुलाए राजदूत, हमास ने बंधकों के बारे में कही ये बात

[ad_1]

Israel Hamas War News:: इजरायल की हवाई और जमीनी हमले गाजा में जारी है. इस बीच जबालिया शरणार्थी शिविर पर इजरायली हमले में बड़ी संख्या में लोग मारे गए हैं. क्षेत्र में फिलिस्तीनियों की मदद करने वाली संयुक्त राष्ट्र एजेंसी के अनुसार, जबालिया गाजा पट्टी के शरणार्थी शिविरों में सबसे बड़ा है. वहीं इजराइल के हमलों के विरोध में कोलंबिया और चिली ने परामर्श के लिए इजराइल में अपने राजदूतों को वापस बुला लिया.

कोलंबिया के राष्ट्रपति गुस्तावो पेट्रो ने इजरायल पर फिलिस्तीनियों का ‘नरसंहार’ करने का आरोप लगाय. उन्होंने कहा कि उनका देश इसका समर्थन नहीं कर सकता. इस महीने की शुरुआत में, कोलंबिया ने कहा था कि इजरायली राजदूत बोगोटा (राजधानी) छोड़ दें. बता दें इजरायल ने घोषणा की थी कि वह पेट्रो द्वारा गाजा में इजरायली कार्रवाई की तुलना दूसरे विश्व युद्ध के दौरान नाजी जर्मनी के यहूदियों के नरसंहार से करने पर दक्षिण अमेरिकी देश में सुरक्षा निर्यात रोक रहा है.

चिली के राष्ट्रपति ने क्या कहा?
चिली के राष्ट्रपति गेब्रियल बोरिक ने कहा कि देश इजरायल के ‘गाजा पट्टी में अंतर्राष्ट्रीय मानवतावादी कानून के उल्लंघन’ के कारण इजरायल में अपने राजदूत को वापस बुला रहा है. चिली के विदेश मंत्रालय ने मंगलवार को एक बयान में कहा, ‘गाजा पट्टी में इजरायल द्वारा किए गए अंतरराष्ट्रीय मानवतावादी कानून के अस्वीकार्य उल्लंघनों को देखते हुए, चिली सरकार ने इजरायल में चिली के राजदूत जॉर्ज कार्वाजल को परामर्श के लिए सैंटियागो में वापस बुलाने का फैसला किया है.’

हमास ने बंधकों को लेकर दिया बड़ा बयान
फिलिस्तीनी आतंकी ग्रुप हमास की सशस्त्र शाखा ने कहा है कि वह आने वाले दिनों में गाजा से कुछ विदेशी बंधकों को रिहा कर देगा. अलजजीरा के मुताबिक ग्रुप ने इस बारे में अधिक विवरण नहीं दिया. कसम ब्रिगेड के प्रवक्ता अबू ओबैदा ने मंगलवार को एक जारी कर यह जानकारी दी. उन्होंने बढ़ते जमीनी अभियानों के बीच गाजा को इजरायली बलों के लिए ‘कब्रिस्तान’ और ‘दलदल’ में बदलने का भी वादा किया.

ओबैदा ने कहा, ‘हमने बिचौलियों को सूचित कर दिया है कि हम अगले कुछ दिनों में एक निश्चित संख्या में विदेशियों को रिहा करेंगे.’ इजरायली सैनिकों और नागरिकों के साथ-साथ कई देशों के विदेशियों सहित 230 से अधिक लोगों को हमास ने 7 7 अक्टूबर के हमले के दौरान बंधक बना लिया था.

.

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here