Home Breaking News Mahua Moitra: निशिकांत ने कहा- अब महुआ बच नहीं सकतीं; समिति के अध्यक्ष बोले- बचने के लिए सवालों से मुंह फेरा

Mahua Moitra: निशिकांत ने कहा- अब महुआ बच नहीं सकतीं; समिति के अध्यक्ष बोले- बचने के लिए सवालों से मुंह फेरा

0
Mahua Moitra: निशिकांत ने कहा- अब महुआ बच नहीं सकतीं; समिति के अध्यक्ष बोले- बचने के लिए सवालों से मुंह फेरा

[ad_1]

BJP MPs gave statements after opposition walked out of Lok Sabha Ethics Committee meeting with TMC MP Moitra

निशिकांत दुबे
– फोटो : Social Media

विस्तार


भाजपा सांसद निशिकांत दुबे ने तृणमूल कांग्रेस की महिला सांसद महुआ मोइत्रा पर संसद में सवाल के बदले पैसे लेने के आरोपों पर लोक सभा की एथिक्स कमेटी के सामने महुआ मोइत्रा पेश हुईं। इस दौरान विपक्षी सांसदों ने हंगामा करते हुए पैनल अध्यक्ष पर टीएमसी सांसद से व्यक्तिगत और अनैतिक सवाल पूछने का आरोप लगाया। इतना ही नहीं उन्होंने एथिक्स कमेटी की बैठक से वॉकआउट भी किया। जिसके बाद एक बार फिर बयानबाजी शुरू हो गई है। विपक्ष के आरोपों पर एथिक्स कमेटी के प्रमुख विनोद सोनकर ने प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने विपक्षी सदस्यों पर अनैतिक व्यवहार करने का आरोप लगाया। साथ ही कहा कि महुआ मोइत्रा के खिलाफ आरोपों से बचने के लिए उन्होंने वॉकआउट किया है।  

कोई भी ताकत महुआ को नहीं बचा सकती- निशिकांत दुबे

वहीं, इन आरोपों पर भाजपा सांसद निशिकांत दुबे ने भी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा कि दर्शन हीरानंदानी द्वारा अपने हलफनामे में किए गए दावों पर लोकसभा एथिक्स कमेटी महुआ मोइत्रा से सवाल करने के लिए बाध्य है। मेरे और अन्य लोगों द्वारा उपलब्ध कराए गए सभी सबूतों के बाद कोई भी ताकत महुआ मोइत्रा को नहीं बचा सकती। 

विपक्षी सांसदों ने किया वॉकआउट

इससे पहले, लोक सभा की एथिक्स कमेटी की बैठक में निजी सवालों के आरोपों पर विपक्षी सांसदों ने महुआ मोइत्रा के साथ बैठक का बहिष्कार किया था। विरोध जताते हुए इन सांसदों ने सामूहिक वॉकआउट किया था। कांग्रेस सांसद और पैनल के सदस्य एन उत्तम कुमार रेड्डी ने वॉकआउट के बाद कहा था कि हमें एथिक्स कमेटी के अध्यक्ष द्वारा मोइत्रा से पूछे गए सवाल अशोभनीय और अनैतिक लगे। उनके अलावा, कई अन्य सदस्यों ने भी बैठक आयोजित करने के तरीके पर भी सवाल उठाया।






[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here