Home Sports Sachin Tendulkar Statue : वानखेड़े स्टेडियम में आज फिर गूंजेगा सचिन-सचिन, वर्ल्ड कप मैच से पहले स्टैच्यू से उठेगा पर्दा

Sachin Tendulkar Statue : वानखेड़े स्टेडियम में आज फिर गूंजेगा सचिन-सचिन, वर्ल्ड कप मैच से पहले स्टैच्यू से उठेगा पर्दा

0
Sachin Tendulkar Statue : वानखेड़े स्टेडियम में आज फिर गूंजेगा सचिन-सचिन, वर्ल्ड कप मैच से पहले स्टैच्यू से उठेगा पर्दा

[ad_1]

Sachin Tendulkar Statue in Mumbai : भारत के करोड़ों क्रिकेट प्रेमियों को जश्न के कई मौके देने वाले महान बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर (Sachin Tendulkar) का स्टैच्यू तैयार हो गया है. मुंबई के प्रतिष्ठित वानखेड़े स्टेडियम में आज 1 नवंबर को फिर सचिन-सचिन के नारे लगेंगे. इस स्टेडियम में सचिन के आदम कद के स्टैच्यू का अनावरण किया जाएगा. इस दौरान महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे और डिप्टी सीएम देवेंद्र फडणवीस भी मौजूद रहेंगे. भारत और श्रीलंका के बीच वनडे वर्ल्ड कप का मैच 2 नवंबर को इसी स्टेडियम में खेला जाएगा.

सचिन के क्रिकेट करियर को समर्पित

भारत और श्रीलंका के बीच वर्ल्ड कप मैच की पूर्व संध्या पर बुधवार को मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में महान बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर की आदम कद प्रतिमा का अनावरण किया जाएगा. इस साल की शुरुआत में ये पता चला था कि अप्रैल में 50 साल के हो चुके तेंदुलकर की प्रतिमा स्टेडियम के अंदर स्थापित की जाएगी और मंगलवार को यहां उसे अंतिम रूप दिया गया. इस स्टैच्यू में महान बल्लेबाज को शॉट खेलने की मुद्रा में दिखाया गया है और ये सचिन तेंदुलकर स्टैंड के करीब लगाई गई है.

कई हस्तियां रहेंगी मौजूद

सचिन तेंदुलकर की प्रतिमा के अनावरण समारोह में महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे, उप मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणनवीस, तेंदुलकर, बीसीसीआई सचिव जय शाह, कोषाध्यक्ष आशीष शेलार के साथ-साथ मुंबई क्रिकेट संघ (एमसीए) के अधिकारी, अध्यक्ष अमोल काले, सचिव अजिंक्य नाईक और शीर्ष परिषद के अन्य सदस्य शामिल होंगे. इस प्रतिमा को राज्य के अहमदनगर के चित्रकार-मूर्तिकार प्रमोद कांबले ने बनाया है.

2013 में इसी मैदान पर लिया था संन्यास

नवंबर 2013 में वेस्टइंडीज के खिलाफ दो टेस्ट की श्रृंखला के दौरान यहां भारत के लिए अपना अंतिम टेस्ट खेलने के लगभग 10 साल बाद तेंदुलकर के घरेलू मैदान वानखेड़े स्टेडियम में उनकी प्रतिमा स्थापित की गई है. सचिन ने करियर में रिकॉर्ड 200 टेस्ट मैच खेले हैं. वह क्रिकेट के कई रिकॉर्ड्स पर आज भी राज करते हैं.

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here