[ad_1]
नई दिल्ली. वर्ल्ड कप 2023 के 31वें मुकाबले में पाकिस्तान ने बांग्लादेश को 7 विकेट से हराते हुए सेमीफाइनल की अपनी उम्मीदों को जिंदा रखा. इस हार के साथ ही बांग्लादेश अब सेमीफाइनल की रेस से बाहर हो गया है. पाकिस्तान ने 205 रन के टारगेट को 32.3 ओवर में 3 विकेट पर हासिल कर लिया. इस जीत के बाद पाकिस्तान अंक तालिका में 7 मैच में 6 अंक के साथ 5वें स्थान पर आ गया.
विश्व कप में बुधवार को एक और अहम मैच दक्षिण अफ्रीका और न्यूजीलैंड के बीच खेला जाएगा. टक्कर पुणे के महाराष्ट्र क्रिकेट एसोसिएशन मैदान पर होगी. ये दोनों ही टीमें फिलहाल पॉइंट्स टेबल में टॉप-3 में हैं. इस मैच को जीतने वाली टीम का सेमीफाइनल का रास्ता थोड़ा आसान हो जाएगा. वर्ल्ड कप में दक्षिण अफ्रीका का रिकॉर्ड न्यूजीलैंड के खिलाफ बहुत अच्छा नहीं है. अफ्रीकी टीम विश्व कप में न्यूजीलैंड के खिलाफ अपने पिछले पांचों मैच हारी है. ऐसे में इस बार टेम्बा बावुमा की अगुआई वाली ये टीम इस रिकॉर्ड को दुरुस्त करना चाहेगी.
दूसरी ओर, न्यूजीलैंड ने लगातार 4 मैच जीतकर इस वर्ल्ड कप की अच्छी शुरुआत की थी लेकिन इसके बाद टीम लगातार दो मैच हार गई है. उसे भारत और ऑस्ट्रेलिया से हार का सामना करना पड़ा था. वहीं, साउथ अफ्रीका अपने 6 में से 5 मैच जीता है. उसे सिर्फ नीदरलैंड्स के खिलाफ उलटफेर का शिकार होना पड़ा है. दक्षिण अफ्रीका की बैटिंग और गेंदबाजी दोनों लय में हैं.
न्यूजीलैंड का खेमे खिलाड़ियों की चोट से परेशान है. लॉकी फर्ग्यूसन ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 3 ओवर गेंदबाजी के बाद ही एड़ी की चोट के कारण मैदान से बाहर चले गए थे. मार्क चैपमैन को पिंडलियों में खिंचाव है. केन विलियम्सन ने ट्रेनिंग तो शुरू कर दी है लेकिन वो साउथ अफ्रीका के खिलाफ मैच में भी नहीं खेलेंगे.
न्यूजीलैंड की संभावित प्लेइंग-11: विल यंग, डेवोन कॉनवे, रचिन रवींद्र, टॉम लाथम (कप्तान), डेरिल मिचेल, ग्लेन फिलिप्स, मिचेल सैंटनर, जिम्मी नीशम, मैट हेनरी, ट्रेंट बोल्ट, टिम साउदी/लॉकी फर्ग्यूसन
दक्षिण अफ्रीका की संभावित प्लेइंग-11: टेम्बा बावुमा (कप्तान), क्विंटन डिकॉक (विकेटकीपर), रासी वैन डर डुसेन, एडेन मार्करम, हेनरिक क्लासेन, डेविड मिलर, मार्को यानसेन, केशव महाराज, कैगिसो रबाडा, गेराल्ड कोएट्जी/तबरेज शम्सी, लुंगी एंगिडी
[ad_2]
Source link