Home Sports World Cup: वर्ल्ड कप में फिट रहने के लिए इस खिलाड़ी ने लगाई तरकीब, अब खुल गया पूरा राज!

World Cup: वर्ल्ड कप में फिट रहने के लिए इस खिलाड़ी ने लगाई तरकीब, अब खुल गया पूरा राज!

0
World Cup: वर्ल्ड कप में फिट रहने के लिए इस खिलाड़ी ने लगाई तरकीब, अब खुल गया पूरा राज!

[ad_1]

ODI World Cup-2023 : भारत की मेजबानी में वनडे वर्ल्ड कप (ODI World Cup) जारी है. इस आईसीसी टूर्नामेंट के दौरान कई खिलाड़ियों को चोट लगी और कुछ तो अब भी चोटिल हैं. इतना ही नहीं, लाहिरू कुमारा जैसे फॉर्म में चल रहे खिलाड़ी को बाहर तक होना पड़ा. इस बीच ऑस्ट्रेलिया के धुरंधर मार्कस स्टॉयनिस (Marcus Stoinis) ने फिट रहने के लिए खास प्लान बनाया है.

स्टॉयनिस का खास प्लान

अपने खानपान को लेकर काफी सजग रहने वाले ऑस्ट्रेलिया के स्टार ऑलराउंडर मार्कस स्टॉयनिस (Marcus Stoinis) विश्व कप के दौरान पूरे भारत में अपना निजी खानसामा (कुक) लेकर यात्रा कर रहे हैं ताकि उन्हें ‘लो कार्ब डाइट ’ (कम कार्बोहाइड्रेट वाला खाना) मिल सके. 34 वर्ष के स्टॉयनिस कीटोजेनिक (फैट ज्यादा, कार्ब कम) डाइट पर हैं जिसमें प्रोटीन के साथ बेक किया हुआ ओट्स शामिल है. क्रिकेट डॉट कॉम डॉट एयू की रिपोर्ट के अनुसार, फ्रेंच खाना बनाने में माहिर मुंबई मे जन्मे कोच वेल्टन सालडाना विश्व कप में स्टॉयनिस के साथ यात्रा कर रहे हैं.

टीम में बनाते हैं खाना

ऑस्ट्रेलियाई टीम के किचन में स्टॉयनिस के लिए वेल्टन खास खाना बनाते हैं. स्टॉयनिस ने वेबसाइट के पॉडकास्ट पर कहा, ‘भारत के कई खिलाड़ी ऐसा करते हैं और मुझे वहीं से ये आइडिया मिला. मैं अपने खानपान को लेकर काफी अनुशासित हूं.’ वैसे आस्ट्रेलियाई टीम के पास अपना रसोइया भी है लेकिन स्टॉयनिस ने अपना निजी शेफ रखा है.

राहुल की सलाह पर मिले

रिपोर्ट में कहा गया, ‘गार्लिक नान वे नहीं खाते. ग्लूटन फ्री बनाना ब्रेड और भुनी हुई गोभी का भर्ता खाते हैं. भुना हुआ बटर चिकन भी उन्हें पसंद हैं.’ स्टॉयनिस इस साल आईपीएल के दौरान लखनऊ सुपर जाइंट्स (LSG) के कप्तान केएल राहुल की सलाह पर सालडाना से मिले थे जो शिकागो और न्यूयॉर्क में कई बड़े रेस्त्रां में काम कर चुके हैं. (PTI से इनपुट)

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here