Home Sports World Cup 2023 के बीच में इस खिलाड़ी ने अचानक किया संन्यास का ऐलान, क्रिकेट फैंस को दिया जोर का झटका

World Cup 2023 के बीच में इस खिलाड़ी ने अचानक किया संन्यास का ऐलान, क्रिकेट फैंस को दिया जोर का झटका

0
World Cup 2023 के बीच में इस खिलाड़ी ने अचानक किया संन्यास का ऐलान, क्रिकेट फैंस को दिया जोर का झटका

[ad_1]

David Willey Retirement: वर्ल्ड कप 2023 के बीच में एक खिलाड़ी ने अचानक संन्यास का ऐलान कर दिया है. क्रिकेट फैंस को भी इस स्टार खिलाड़ी के बड़े फैसले से जोर का झटका लगा है. इंग्लैंड क्रिकेट टीम के 33 साल के बाएं हाथ के तेज गेंदबाज डेविड विले ने अचानक वर्ल्ड कप 2023 के बीच में ही अपने संन्यास का ऐलान कर दिया है. इंग्लैंड की टीम वर्ल्ड कप 2023 में पांच मैच हारकर सेमीफाइनल की रेस से लगभग बाहर हो चुकी है.   

इस खिलाड़ी ने अचानक किया संन्यास का ऐलान

वर्ल्ड कप 2023 में इंग्लैंड क्रिकेट टीम के शर्मनाक प्रदर्शन से आहत 33 साल के बाएं हाथ के तेज गेंदबाज डेविड विले ने अचानक सोशल मीडिया पर अपने रिटायरमेंट का ऐलान कर दिया है. डेविड विले ने बुधवार 1 नवंबर को सोशल मीडिया प्लेटफार्म (X) पर एक लंबी-चौड़ी पोस्ट शेयर की है. डेविड विले ने इस पोस्ट के जरिए अपने फैंस को खबर दी है कि अब वह इंटरनेशनल क्रिकेट के सभी फॉर्मेट से संन्यास ले रहे हैं. 

क्रिकेट फैंस को दिया जोर का झटका 

इंग्लैंड क्रिकेट टीम के धारदार गेंदबाजों में से एक डेविड विले के अचानक इस बड़े कदम से उनके फैंस बेहद निराश हैं. बता दें कि डेविड विले वही गेंदबाज हैं, जिन्होंने वर्ल्ड कप 2023 में 29 अक्टूबर को भारत के खिलाफ मैच में विराट कोहली को लखनऊ के इकाना स्टेडियम की पिच पर जीरो पर आउट कर दिया था.

अब कभी नहीं खेलेंगे इंटरनेशनल क्रिकेट 

डेविड विले ने अपनी पोस्ट में लिखा, ‘मैं कभी नहीं चाहता था कि ये दिन आए, इंग्लैंड के लिए क्रिकेट खेलने का सपना मैंने बचपन से ही देखा था. बहुत ही अफसोस के साथ मैं ये कहना चाहता हूं कि इस वर्ल्ड कप के अंत में इंटरनेशनल क्रिकेट के सभी फॉर्मेट से मेरे संन्यास लेने का समय आ गया है. मैंने बहुत गर्व के साथ इंग्लैंड की जर्सी पहनी है और अपने सीने पर लगे बैज के लिए अपना सब कुछ समर्पित कर दिया है. मैं दुनिया के कुछ सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ियों के साथ ऐसी अविश्वसनीय सफेद गेंद टीम का हिस्सा बनने के लिए बहुत भाग्यशाली रहा हूं. मैं अपने पूरे परिवार का धन्यवाद देना चाहता हूं, जिन्होंने मेरा समर्थन किया है.’

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here