Home Sports भारत और पाकिस्तान सेमीफाइनल में भिड़ सकते हैं, 2 दिन बाद फैसला, 2011 World Cup वाली ही झलक दिख रही

भारत और पाकिस्तान सेमीफाइनल में भिड़ सकते हैं, 2 दिन बाद फैसला, 2011 World Cup वाली ही झलक दिख रही

0
भारत और पाकिस्तान सेमीफाइनल में भिड़ सकते हैं, 2 दिन बाद फैसला, 2011 World Cup वाली ही झलक दिख रही

[ad_1]

नई दिल्ली. वर्ल्ड कप 2023 का असली रोमांच अब नजर आने लगा है. टूर्नामेंट के 32वें मुकाबले में साउथ अफ्रीका ने न्यूजीलैंड पर 190 रन से बड़ी जीत दर्ज की. कीवी टीम की यह लगातार तीसरी हार है और उसके सेमीफाइनल की राह थोड़ी मुश्किल हो गई है. वहीं पाकिस्तान की उम्मीद एक बार फिर परवान चढ़ गई है. 4 नवंबर को पाकिस्तान और न्यूजीलैंड भिड़ेंगे. यह मैच नॉकआउट की तरह है. बाबर आजम की अगुआई पाकिस्तान टीम को सेमीफाइनल की रेस में बने रहने के लिए अपने दोनों मैच जीतने हैं. वर्ल्ड कप पाकिस्तान का रिकॉर्ड कीवी टीम बेहतरीन है. ऐसे में पाक टीम टेबल में नंबर-4 तक पहुंच सकती हैं. वहीं भारतीय टीम नंबर-1 पर आ सकती है. अगर ऐसा हुआ तो भारत और पाकिस्तान की भिड़ंत सेमीफाइनल में हो सकती है. इससे पहले 2011 में भारत में ही हुए वर्ल्ड कप के सेमीफाइनल में भारत और पाक आमने-सामने थे. एमएस धोनी की कप्तानी में टीम ने ना सिर्फ यह मैच जीता था. टीम इंडिया बाद में चैंपियन भी बनी थी. ऐसे में रोहित शर्मा की नजर भी कुछ ऐसा ही कारनामा करने की होगी.

वर्ल्ड कप 2023 के पॉइंट टेबल की बात करें, तो टीम इंडिया और साउथ अफ्रीका के 12-12 अंक हैं. दोनों ही टीमें सेमीफाइनल में पहुंच गई हैं. नेट रनरेट के चलते साउथ अफ्रीका पहले तो भारतीय टीम दूसरे नंबर है. ऑस्ट्रेलिया की टीम 6 मैच में 8 अंक के साथ तीसरे नंबर पर हैं. उसके 2 मुकाबले अफगानिस्तान और बांग्लादेश से है. ऐसे में कंगारू टीम के भी नॉकआउट राउंड की राह अधिक मुश्किल नहीं दिख रही. चौथी टीम के लिए पाकिस्तान और न्यूजीलैंड के अलावा अफगानिस्तान की टीम भी रेस में है.

न्यूजीलैंड का रनरेट प्लस में
न्यूजीलैंड और पाकिस्तान दोनों ही टीम ने 7-7 मैच खेले हैं. कीवी टीम के 8 अंक तो पाकिस्तान के 6 अंक हैं. यानी न्यूजीलैंड अभी भी आगे दिखाई पड़ रही है. उनका नेट रनरेट भी प्लस में है. लेकिन यदि 4 नवंबर को बेंगलुरु में होने वाले मैच में पाकिस्तान की टीम जीत दर्ज कर लेती है, तो दोनों ही टीमों के 8-8 मैच में 8-8 अंक हो जाएंगे. न्यूजीलैंड का नेट रनरेट 0.484 है, जबकि पाकिस्तान का -0.024 है. ऐसे में पाकिस्तान को नेट रनरेट के मामले में 85 या उससे अधिक रन से जीत दर्ज करनी होगा. यदि टीम को लक्ष्य मिलता है, तो उसे 35 ओवर में इसे हासिल करना होगा. न्यूजीलैंड को अंतिम मैच में श्रीलंका से तो पाकिस्तान को इंग्लैंड से भिड़ना है.

भारत और पाकिस्तान सेमीफाइनल में भिड़ सकते हैं, 2 दिन बाद फैसला, 2011 World Cup वाली ही झलक दिख रही

7-2 से आगे है पाकिस्तान
वनडे वर्ल्ड में पाकिस्तान की रिकॉर्ड न्यूजीलैंड के खिलाफ बेहतरीन है. दोनों टीमों के बीच अब तक 9 मुकाबले हुए हैं. पाकिस्तान को 7 मैच में जीत मिली है. यानी टीम 78 फीसदी मुकाबले जीत दर्ज करने में सफल रही है. दूसरी ओर न्यूजीलैंड की टीम 2 ही मैच जीत सकी है. 2019 में इंग्लैंड में हुए वर्ल्ड कप में पाकिस्तान ने न्यूजीलैंड पर 6 विकेट से जीत दर्ज की थी. बर्मिंघम में खेले गए मैच में न्यूजीलैंड ने पहले खेलते हुए 6 विकेट पर 237 रन बनाए. शाहीन अफरीदी ने 38 रन देकर 3 विकेट लिए. जवाब में पाकिस्तान ने लक्ष्य को 49.1 ओवर में 4 विकेट खोकर हासिल कर लिया था. बाबर आजम 101 रन बनाकर नाबाद रहे थे.

पाकिस्तान और बाबर की बल्ले-बल्ले, सेमीफाइनल में पहुंचने के बन रहे 4 सुखद समीकरण, टीम इंडिया भी फायदे में

वर्ल्ड कप 2023 की बात करें, तो 10 में से 9 टीमें कम से कम एक मैच हार चुकी हैं. सिर्फ टीम इंडिया ही अपराजेय है. एक मैच में आज मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में भारत और श्रीलंका की भिड़ंत होनी है. टीम यदि यह मैच जीत लेती है, तो पॉइंट टेबल में फिर से टॉप पर पहुंच जाएगी.

Tags: Babar Azam, India Vs Pakistan, Rohit sharma, Team india, World cup 2023

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here