Home Breaking News ‘मैं तो महज अभिनेता हूं…आपका मनोरंजन करने से ज्यादा खुशी किसी बात की नहीं’, फैंस के नाम शाहरुख ने लिखा नोट

‘मैं तो महज अभिनेता हूं…आपका मनोरंजन करने से ज्यादा खुशी किसी बात की नहीं’, फैंस के नाम शाहरुख ने लिखा नोट

0
‘मैं तो महज अभिनेता हूं…आपका मनोरंजन करने से ज्यादा खुशी किसी बात की नहीं’, फैंस के नाम शाहरुख ने लिखा नोट

[ad_1]

बॉलीवुड के बादशाह शाहरुख खान आज अपना जन्मदिन मना रहे हैं। दुनियाभर में शाहरुख के फैंस की कमी नहीं है। उनकी एक झलक के लिए लोगों की भीड़ उमड़ पड़ती है। खास मौकों पर किंग खान के आवास मन्नत के बाहर फैंस का जमावड़ा लग जाता है। शाहरुख के जन्मदिन के मौके पर भी फैंस उन्हें बधाई देने आधी रात को मन्नत के बाहर एकत्र हुए। फैंस का यह प्यार देख शाहरुख खान ने सोशल मीडिया पर एक खास नोट साझा किया है।



शाहरुख खान मन्नत के बाहर एकत्र हुए हजारों फैंस से मिले। फैंस से मिले प्यार और शुभकामनाओं को पाकर शाहरुख अभिभूत हैं। एक्टर ने अपने आधिकारिक एक्स अकाउंट से एक पोस्ट लिखा है और जन्मदिन पर मिली बधाईयों के लिए फैंस का शुक्रिया अदा किया है। 


उन्होंने लिखा, ‘यह अविश्वसनीय है कि आप में से इतने सारे लोगों ने देर रात आकर मुझे बधाई दी। मैं तो महज एक अभिनेता हूं। मुझे इस बात से ज्यादा खुशी कुछ भी नहीं है कि मैं आपका थोड़ा मनोरंजन कर सकूं। मैं तो तुम्हारे प्यार के ही सपने देखता हूं। मुझे अपना मनोरंजन करने की इजाजत देने के लिए शुक्रिया। सुबह आपसे मुलाकात होगी’।

Bollywood Actress: गुमनामी की जिंदगी जी रही हैं 90 के दशक की मशहूर एक्ट्रेस, कभी फैंस के दिलों पर करती थीं राज






[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here