[ad_1]
मुंबई. भारतीय कप्तान रोहित शर्मा ने बुधवार को कहा कि मौजूदा विश्व कप में वह अपनी बल्लेबाजी का भरपूर आनंद ले रहे हैं लेकिन साथ ही जोड़ा कि वह अपना बल्ला बिना सोचे-समझे नहीं घुमा रहे हैं. रोहित ने विश्व कप में अभी तक कुछ बेहतरीन पारियां खेली हैं जिनमें उनके कई साहसिक शॉट चर्चा में रहे हैं जिन्हें उन्होंने बड़ी सहजता से खेला है. भारतीय कप्तान ने हालांकि कहा कि वह क्रीज पर उतरकर केवल शॉट खेलने पर ही ध्यान नहीं देते हैं.
रोहित ने श्रीलंका के खिलाफ गुरुवार को होने वाले मैच की पूर्व संध्या पर पत्रकारों से कहा, ‘‘मैं अपनी बल्लेबाजी का आनंद ले रहा हूं लेकिन निश्चित तौर पर टीम और परिस्थितियां मेरे दिमाग में होती हैं. यह ऐसा नहीं है कि मैं क्रीज पर उतर कर बिना सोचे समझे अपना बल्ला घुमाने लग जाता हूं. मुझे इसका (बल्ले का) अच्छी तरह से इस्तेमाल करना है. मुझे अच्छी बल्लेबाजी करके टीम को बेहतर स्थिति में पहुंचना होता है. यह सब बातें मेरे दिमाग में होती हैं.’’
उन्होंने कहा, ‘‘जब मैं पारी का आगाज करता हूं तो स्कोर शून्य होता है. मुझे पारी की लय तय करनी होती है. आप इसे मेरे लिए फायदे का सौदा कह सकते हैं कि मुझ पर विकेट गिरने का दबाव नहीं होता है. जब आप शुरुआत करते हैं तो आप बेफिक्र होकर खेल सकते हैं लेकिन पिछले मैच में पावर प्ले में हम दबाव में आ गए थे. तब हमने तीन विकेट गंवा दिए थे.’’
रोहित ने कहा कि इस साल एशिया कप के फाइनल में श्रीलंका पर बड़ी जीत और 2011 के विश्व कप फाइनल में इसी प्रतिद्वंदी के खिलाफ जीत गुरुवार को होने वाले मैच में कोई मायने नहीं रखेगी.
.
Tags: India Vs Sri lanka, Rohit sharma, World cup 2023
FIRST PUBLISHED : November 2, 2023, 05:46 IST
[ad_2]
Source link