Home World Israel Hamas War: इजरायली टैंकों को रोकने के लिए चक्रव्यूह रच रहा था हमास का ये टॉप कमांडर, अचानक हुआ ढेर

Israel Hamas War: इजरायली टैंकों को रोकने के लिए चक्रव्यूह रच रहा था हमास का ये टॉप कमांडर, अचानक हुआ ढेर

0
Israel Hamas War: इजरायली टैंकों को रोकने के लिए चक्रव्यूह रच रहा था हमास का ये टॉप कमांडर, अचानक हुआ ढेर

[ad_1]

Israel Hamas War Latest: इजरायल हमास युद्ध का आज 27वां दिन है. इस बीच इजरायली डिफेंस फोर्सेज (IDF) ने गाजा के अंदर अपने जमीनी ऑपरेशन में बड़ी कामयाबी मिलने का दावा किया है. इजरायल ने हमास की एंटी-टैंक मिसाइल यूनिट के प्रमुख और टॉप कमांडर को ढेर कर दिया है. आज आईडीएफ ने एक संयुक्त बयान में कहा कि मुहम्मद अत्ज़र एक हवाई हमले में मारा गया. गाजा पट्टी में हमास की विभिन्न ब्रिगेडों में सभी एंटी-टैंक प्रणालियों के लिए अत्ज़र जिम्मेदार था. बयान में यह भी कहा गया कि वह नियमित आधार पर यूनिट का प्रबंधन कर रहे थे और आपातकालीन प्रणालियों को सक्रिय करने में मदद की. इसमें कहा गया है कि टैंक-रोधी प्रणाली की उनकी कमान के दौरान इजरायली नागरिकों और आईडीएफ बलों के खिलाफ कई हमले किए गए. 

खुफिया इनपुट के बाद एक्शन

इजरायल डिफेंस फोर्सेज (IDF) और इजरायली खुफिया एजेंसी शिन बेट ने एक संयुक्त बयान में कहा कि आरोपी हमारे राडार पर था. उसकी मौजूदगी की पुष्टि होते ही हमने ऑपरेशन किया और उसे मार गिराया. आपको बताते चलें कि गाजा पट्टी में हमास की विभिन्न ब्रिगेडों में सभी एंटी-टैंक प्रणालियों के लिए अत्ज़र जिम्मेदार था.

कब्रिस्तान में बदला गाजा अबतक 8525 की मौत

गाजा में हमास द्वारा संचालित स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार इजरायल-हमास युद्ध में फलिस्तीनी मरने वालों की संख्या 8525 तक पहुंच गई है. कब्जे वाले वेस्ट बैंक में हिंसा और इजरायली छापे में 122 से अधिक फलिस्तीनी मारे गए हैं. वहीं हमास के आतंकवादी हमले में इजरायल में 1400 से अधिक लोग मारे गए हैं. इजरायल के करीब 100 से ज्यादा बंधक अभी हमास के कब्जे में हैं. जो 7 अक्टूबर को हमास के हमले के दौरान अगवा किए गए थे. 

इजरायली पीएम का बयान

इस बीच इजरायल के पीएम बेंजामिन नेतन्याहू ने कहा है कि गाजा में इजरायल का युद्ध लंबा है, लकिन इसमें हमें विजय हासिल होगी. एक बयान में उन्होंने बढ़ते सैन्य नुकसान पर भी शोक व्यक्त किया. उन्होंने कहा कि ‘हम एक कठिन युद्ध में हैं. यह एक लंबा युद्ध होगा. हमारी जीत होगी. हमास हमेशा के लिए खत्म हो जाएगा. मैं इजरायल के सभी नागरिकों से धैर्य रखने और अपने लोगों का हौसला बढ़ाने के लिए एकजुट होने की अपील करता हूं.

(एजेंसी इनपुट के साथ)

.

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here