Home Breaking News Mandi Accident: करसोग के अलसिंडी में बड़ा हादसा, खाई में गिरी जीप, चार महिलाओं सहित पांच की मौत

Mandi Accident: करसोग के अलसिंडी में बड़ा हादसा, खाई में गिरी जीप, चार महिलाओं सहित पांच की मौत

0
Mandi Accident: करसोग के अलसिंडी में बड़ा हादसा, खाई में गिरी जीप, चार महिलाओं सहित पांच की मौत

[ad_1]

Five including four women dead in road accident in Alsindhi Village in Karsog Mandi Himachal Pradesh

खाई में गिरी जीप।
– फोटो : संवाद



विस्तार


मंडी जिले के करसोग उपमंडल के अलसिंडी के पास एक जीप खाई में गिर गई। हादसे में चार महिलाओं और जीप चालक की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं छह अन्य गंभीर रूप से घायल हैं। घायलों को उपचार के लिए सुन्नी अस्पताल ले जाया गया है।

सभी मृतक महिलाएं महिला मंडल की सदस्य बताई जा रही हैं। बताया जा रहा है कि सभी किसी समारोह में शामिल होने जा रही थीं। बता दें कि अलसिंडी गांव मंडी और शिमला जिले की सीमा पर स्थित है। 

गौरतलब है कि दो दिन पहले बुधवार को कोटली उपमंडल के तहत आने वाले धन्यारा गांव के पास एक जीप के गहरी खाई में गिर जाने से चार लोगों की मौत हो गई थी। जबकि सात लोग गंभीर रूप से घायल हो गए थे। मृतकों में तीन महिलाएं और एक पुरुष शामिल था। जीप में सवार यह लोग किसी शादी समारोह में शामिल होने गए थे और वहां से वापस लौट रहे थे।

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here